पत्तों में भी इंसानी सेहत का खजाना छिपा होता है। जी हां, इन दिनों दावा किया जा रहा है कि पपीते के पत्तों का पानी सप्ताह में तीन दिनों तक पीने से शरीर में गजब की शक्ति आती है। इससे जादुई असर होता है। पपीते के पत्ते का पानी पीने से सेहत और सौंदर्य दोनों पर गजब का असर होता है। इससे कई बीमारियों से बचा जा सकता है और स्किन पर सौंदर्य की फुहार बरस सकता है।
पपीते के पत्ते में समृद्ध एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन, फाइबर और मिनिरल्स पाए जाते हैं। इसमें विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के और एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट की प्रचुर मात्रा होती है जो आपकी सेहत के लिए ज़रूरी हैं। पपीते के पत्ते का पानी पीने से डेंगू बुखार को खत्म किया जा सकता है। इसके साथ ही इससे डाइजेशन बूस्ट होता है और शुगर को कम किया जा सकता है। पपीता एक ऐसा फल है जो अपने पोषक तत्वों के लिए जाना जाता है। इसके सेवन से पाचन बेहतर होता है और कब्ज की समस्या में भी आराम मिलता है। आइए पपीते के पत्ते के पानी पीने के फायदे के बारे में जानते हैं
पपीते के पत्ते का पानी पीने के फायदे
प्लेटलेट्स को बढ़ाएगा

पपीते के पत्तों का पानी डेंगू बुखार से लड़ने में बहुत कारगर माना जाता है। डेंगू की बीमारी में तेजी से खून में प्लेटलेट्स कम हो जाता है। पपीते के पत्ते का पानी पीने से प्लेटलेट्स तेजी से बढ़ जाता है। स्टडी में पाया गया है कि डेंगू से इन्फेक्टेड होने के बाद इसका पानी पीने से प्लेटलेट्स और खून दोनों बढ़ता है। नियमित रूप से पपीते के पत्तों का रस पीने से प्लेटलेट्स की संख्या में सुधार देखा गया है।
स्किन पर चमक लाता है

पपीते के पत्ते में पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी, विटामिन ई, कई तरह के फ्लेवोनोइड्स होते हैं। ये सारी चीजें स्किन में कोलेजन को बढ़ाती है जो स्किन में सॉफ्टनेस आता है। साथ ही यह स्किन से फ्री रेडिकल्स को निकालती है जिससे स्किन बूढ़ी नहीं होती।
पाचन के लिए बेहतरीन

पपीते के पत्ते का पानी पाचन तंत्र को तेजी से बूस्ट करता है। इस कारण पेट संबंधी बीमारियां ब्लोटिंग, कॉन्स्टिपेशन, आईबीएस आदि से मुक्ति मिल जाती है। यह आंत में हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ाता है।
शुगर कम करता

पपीते के पत्ते में एंटी-डायबेटिक गुण भी होता है। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाता है। स्टडी में पाया गया है कि पपीते से प्राप्त अर्क से फास्टिंग ब्लड शुगर कम हो जाता है। रेगुलर सेवन करने पर ब्लड शुगर हमेशा कंट्रोल रहता है।
इम्यूनिटी बूस्ट करता

पपीते के पत्ते में विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन ई होते हैं। इसके साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण मौजूद होता है जो इम्यूनिटी को बूस्ट कर देता है। इम्यूनिटी बूस्ट होने से शरीर में बैक्टीरियल या वायरल इंफेक्शन का जोखिम बहुत कम हो जाता है।
लिवर को मजबूत बनाता

पपीते के पत्ते का पानी लिवर हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है। पपीते के पत्ते में एसीटोजेनेनिन होता है जो लीवर को डिटॉक्सिफाई करता है। लिवर कई तरह के टॉक्सिन, मेडिसिन, ज्यादा शराब पीने के कारण डैमेज होने लगता है, इस स्थिति में डैमेज हुए सेल को पपीते के पत्ते का पानी हिल कर सकता है।
कैसे करें सेवन?
एक्सपर्ट हफ्ते में तीन बार एक कप पपीते के पत्ते का ड्रिंक पीने की सलाह देते हैं। हालांकि, यह व्यक्ति की सेहत पर निर्भर करता है। इसलिए इसका सेवन शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें ताकि आप उचित मात्रा में इसका सेवन कर सकें।
उदय इंडिया ब्यूरो
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Leave Your Comment