logo

पैपराजी पर भड़की मलाइका

Malaika lashes out at paparazzi.

 मलाइका अरोड़ा का हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह किसी से बात करती नजर आ रही हैं। इस दौरान पैपराजी उनके काफी करीब आ जाते हैं, जिससे वे नाराज हो गईं। मलाइका पैपराजी से कहती हैं, "बाबा, आप इधर आ जाओ।" जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, अब तक यह जानकारी सामने नहीं आ पाई कि यह वीडियो कब और कहां का है। बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने कहा था कि उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है, जब पैपराजी उनकी बिना जरूरत वाली तस्वीरें क्लिक करते हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि ऐसी तस्वीरों की वजह से उन्हें अपने परिवार को भी जवाब देना पड़ता है। इसलिए यह बात उन्हें परेशान करती है। वहीं, पिछले महीने सलमान खान भी पैपराजी पर भड़क गए थे। दरअसल, वे हिंदुजा अस्पताल पहुंचे थे, जहां से निकलते समय पैपराजी के शोर से एक्टर भड़क गए थे।

 कृति का ब्रेकअप

बॉ लीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस कृति सैनन इन दिनों फिल्म 'कॉकटेल 2' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।  19 जून को रिलीज हुई इस रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा में उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है।  फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक परफॉर्म कर रही है।  फिल्म में रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर भी लीड रोल में हैं।  'कॉकेटल 2' के बीच अब कृति सेनन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं।  दरअसल, कृति सेनन का नाम पिछले काफी समय से बिजनेसमैन कबीर बहिया के साथ जोड़ा जा रहा है।  दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है और उनकी वेकेशन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई हैं।  इतना ही नहीं, कबीर बहिया हाल ही में कृति की बहन नूपुर सेनन की शादी में भी शामिल हुए थे, लेकिन अब कृति सेनन और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के ब्रेकअप की अफवाहों ने सोशल मीडिया पर तूल पकड़ लिया है।

 

 रोहित शेट्टी से रंगदारी

फिल्ममेकर रोहित शेट्टी को कथित तौर पर लॉरेंस गैंग की ओर से ₹20 करोड़ की रंगदारी मांगने की धमकी मिली है। एक रिपोर्ट के अनुसार, यह धमकी एक ऑडियो क्लिप के जरिए दी गई, जिसमें कहा गया है कि यदि रकम नहीं दी गई तो इस बार निशाना सीधे रोहित शेट्टी होंगे।
यह घटना उनके जुहू स्थित घर पर चार महीने पहले हुई फायरिंग के बाद सामने आई है। पुलिस के अनुसार, हाल ही में रोहित शेट्टी के स्टाफ को करीब 90 सेकंड का एक ऑडियो क्लिप मिला। इसमें कथित तौर पर लॉरेंस के करीबी सहयोगी शुभम लोणकर की आवाज है। शुभम लोणकर 2024 में नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और फरवरी 2026 में रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में वांटेड है। रिपोर्ट के अनुसार स्टाफ ने धमकी वाला ऑडियो पुलिस को सौंप दिया है। जुहू पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में आवाज शुभम लोणकर की लग रही है और क्लिप को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

 

ऐश्वर्या निकली वेकेशन पर

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन वेकेशन के लिए निकल गई हैं।  उन्हें पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन भी साथ नजर आए।  सोशल मीडिया पर उनके एयरपोर्ट के वीडियोज वायरल हैं।  ऐश्वर्या-अभिषेक वेकेशन पर कहां गए हैं इसे लेकर तो अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।  एयरपोर्ट पर ऐश्वर्या और अभिषेक ने पैपराजी को पोज नहीं दिया।  ऐश्वर्या, अभिषेक और आराध्या को ऑल ब्लैक लुक में एयरपोर्ट पर देखा गया।  तीनों ने पैपराजी को पोज नहीं दिए।  गाड़ी से निकले और सीधे एयरपोर्ट के अंदर चले गए।  बता दें कि ऐश्वर्या राय को अक्सर एयरपोर्ट पर ऑल ब्लैक लुक में देखा जाता है।  उनका एयरपोर्ट लुक काफी पसंद किया जाता है।  ऐश्वर्या को ओवरसाइज टीशर्ट और जेगिंग्स में देखा गया।  उन्होंने मिडिल पार्टेड हेयरस्टाइल से लुक को कंप्लीट किया।वहीं अभिषेक को हुडी और लूज ट्राउजर में देखा गया।  उन्होंने कैप से अपना लुक कंप्लीट किया।  आराध्या ने भी हुडी पहनी हुई और अपने बालों को खुला रखा।  

 

 

 

 

 

Leave Your Comment

 

 

Top