logo

छत्तीसगढ़ के मुंगेली स्थित सरगांव में एक फैक्ट्री में बड़ा हादसा, फैक्ट्री की चिमनी गिरने से कई लोगों के दबे होने की आशंका

Major accident in a factory in Sargaon, Mungeli, Chhattisgarh, many people feared trapped due to collapse of factory chimney

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के मुंगेली स्थित सरगांव में एक फैक्ट्री में बड़ा हादसा हुआ है। यहां फैक्ट्री की चिमनी गिरने से कई लोगों के दबे होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक मलबे से एक शख्स को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। मलबे में फंसे लोगो को निकालने की कवायद जारी है।

इस हादसे में आधा दर्जनों से अधिक लोगों के मौत की आशंका है।  दरअसल, सरगांव के कुसुम फैक्ट्री में लोहा बनाया जाता है। बताया जाता है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त प्लांट में कुछ काम चल रहा था। करीब दो दर्जन मजदूर वहां मौजूद थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। फिलहाल से मलबे में दबे लोगों को निकाला जा रहा है।

Leave Your Comment

 

 

Top