नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली बॉर्डर से लश्कर के आतंकी शब्बीर अहमद को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक शब्बीर काफी समय से दिल्ली तथा आस पास के इलाकों में एक्टीव था।आतंकी शब्बीर अहमद लोन बांग्लादेश में बैठकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर लश्कर का एक नया मॉड्यूल तैयार कर रहा था।
गिरफ्तार आतंकी लश्कर के स्लीपर सेल के तौर पर काम कर रहा था। उसने कई जगह देश विरोधी पोस्टर चिपकाए थे। उसने ISI के इशारे पर मॉड्यूल बनाया था। फिलहाल स्पेशल सेल उससे पूछताछ कर रही है।
Leave Your Comment