logo

लैंड फॉर जॉब घोटाला मामले में लालू परिवार को बड़ा झटका, कोर्ट में साबित हुआ आरोप

Lalu Prasad Yadav suffers major setback in Land for Jobs scam; charges proved in court

नई दिल्ली: लैंड फॉर जॉब घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव की फैमिली को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट में लालू के पूरे परिवार पर आरोप तय हो गए हैं। परिवार के मुखिया लालू यावद, उनकी पत्नी रबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती पर आरोप तय हो गए हैं। इसके अलावा, बेटे तेज प्रताप, बेटे तेजस्वी और बेटी हेमा के खिलाफ भी आरोप तय हो गए हैं। ये भी जान लें कि लैंड फॉर जॉब मामले में कुल 98 आरोपियों में से 52 लोगों को कोर्ट ने आरोप मुक्त किया है।

लैंड फॉर जॉब घोटाला क्या है?

बता दें कि लैंड फॉर जॉब घोटाला, कथित भ्रष्टाचार का केस है। यह साल 2004 से 2009 के बीच हुआ, जब लालू प्रसाद यादव केंद्रीय रेल मंत्री हुआ करते थे। आरोप है कि लालू यादव ने अपने रेल मंत्री के पद का गलत इस्तेमाल किया और इसके जरिए रेलवे के 'ग्रुप-डी' के पदों पर नियुक्तियां की। इन नियुक्तियों के बदले उन्होंने और उनके परिवार ने उम्मीदवारों से रियायती दरों पर या गिफ्ट के तौर पर जमीनें हासिल की थीं।

Leave Your Comment

 

 

Top