logo

97वें ऑस्कर के लिए फिल्म ''लापता लेडीज' की ऑफिसियल एंट्री

Laapataa Ladies is India’s official entry to 97th Oscars

नई दिल्ली - ऑस्कर 2025 के लिए किरण राव निर्देशित फिल्म 'लापता लेडीज' की ऑफिसियल एंट्री हो गई हैं. इसकी घोषणा चेन्नई में हुए एक कार्यक्रम में, द फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने की है. 97वें अकादमी पुरस्कारों के लिए लापता लेडीज को सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म श्रेणी के लिए नॉमिनेट किया गया है.

बता दें 'लापता लेडीज' का निर्देशन किरण राव ने किया था और इसका निर्माण आमिर खान ने किया था. फिल्म में प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव और नितांशी गोयल ने अभिनय किया है. रवि किशन और छाया कदम ने भी फिल्म में अहम रोल निभाया था. इस साल की शुरुआत में रिलीज़ हुई इस फिल्म ने एक कल्ट का दर्जा हासिल कर लिया है.
 'लापता लेडीज' ने साल की  29 ब्लॉबस्टर  फिल्मों को पछाड़कर यह मुकाम हासिल किया है। एनिमल, हनुमैन, कल्कि 2898 एडी, महाराजा, जोरम, श्रीकांत,  मैदान, सैम बहादुर, आदुजिविथम, आर्टिकल 370 सहित 29 फिल्मों को भारत की ओर से ऑस्कर के लिए नॊमिनेट करने के लिए आवेदन मिले थे, जिनमें से 'लापता लेडीज' को भारत की ओर से इस साल ऑस्कर नामांकन के लिए चुना गया है.

लापता लेडीज' की क्या है कहानी? 
लापता लेडीज दर्शकों को 2001 में ग्रामीण भारत में वापस ले जाती है. इसकी कहानी दो दुल्हनों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी ट्रेन यात्रा के दौरान अदला-बदली हो जाती है. उतार-चढ़ाव से भरी यात्रा तब शुरू होती है जब उनके पति असली दुल्हन की तलाश शुरू करते हैं.यह महिला सशक्तीकरण के प्रति समाज को जागरुक करने वाली फिल्म है।
 

Leave Your Comment

 

 

Top