पिछले कुछ दिनों से लगातार भारत तथा विश्व के अलग अलग हिस्सों में खालिस्तान का बढ़ता प्रभाव देखा जा रहा है। ऐस में कहीं मंदिरों पर आपत्तिजनक टिप्पणीयां लिखी जा रहीं हैं तो कहीं मंदिर तोड़ने और उसे बंद करने की धमकी दी जा रही हैं। ऐसे में सोमवार 17 अप्रैल को पंजाब के स्वर्ण मंदिर से भी एक ऐसी ही खबर देखने को मिल रही है। बता दें कि सोमवार को ट्वीटर पर पोस्ट किये गए एक वीडियो में यह साफ तौर पर जाहिर हो रहा है कि जब एक महिला गुरुद्वारे में प्रवेश करने की कोशिश करती है तो उसे वहां खड़े एक आदमी के द्वारा रोका जाता है। घटना यह थी कि महिला को स्वर्ण मंदिर में प्रवेश से इनकार किया क्योंकि उसके चेहरे पर भारत का झंडा चित्रित था!

महिला को स्वर्ण मंदिर में अंदर जाने से रोके जाने के बाद एक परिसर में स्थित एक सिख्ख से पूछे जान पर सरदार ने जवाब में कहा कि स्वर्ण मंदिर में उनके प्रवेश से इनकार करने वाले व्यक्ति ने साफ तौर पर यह कहा कि यह पंजाब है, भारत नहीं... जिसके बाद JIX5A नामक महिला के ट्वीटर एकाउंट से ट्वीट पर महिला को रोके जाने का वीडियो और फोटो साझा किया गया। जिसमें साफ तौर पर सिख्ख द्वारा कठोर भाव में महिला से पुछे जाने वाले सवाल का जवाब दिया जा रहा है और अंत में व्यक्ति ने कैंमरे को भी जबरदस्ती बंद किया। ं
Khalistanis taking over Golden Temple!
— JIX5A (@JIX5A) April 17, 2023
Woman denied entry to Golden Temple because she had a India ???????? flag painted on her face! The man who denied her entry into Golden Temple said this is Punjab, not India ???? @AmitShah pic.twitter.com/bnzUzEqLvM
महिला पर हुए इस प्रकार के व्यवहार के बाद महिला ने ट्वीट में गृहमंत्री अमित शाह को टैग किया और लिखा कि भारत के पंजाब स्थित गोल्डन टेंपल पर अब खालिस्तानियों का कब्जा! हो चुका है। सरेआम इस तरीके का व्यवहार आपत्तिजनक है। और देश के एक प्रतिष्ठित मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ असहनीय व्यवहार निंदनीय है।
Leave Your Comment