मार्च 17 से ही पुलिस से भाग रहे खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को पुलिस ने लगभग 1 माह बाद गिरफ्तार कर लिया है। बात दें कि भगोड़ा खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को पंजाब की मोगा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अमृतपाल सिंह अजनाला कांड के बाद से ही फरार चल रहा था। पिछले करीब एक महीने के दौरान पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए कई जगहों पर छापेमारी भी की गई थी लेकिन वो हाथ नहीं आ सका था। इस बीच उसके कई साथियों को गिस्फतार किया गया। जिन्हें डिब्रूगढ़ जेल में रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक, अमृतपाल सिंह को भी उनके साथियों के बीच ही असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजा जाएगा। ये वही जेल हैं जहां उसके कई साथियों को भी रखा गया है। अमृतपाल सिंह पर सरकारी कार्रवाई में बाधा डालने, शांति भड़काने जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने अमृतपाल को मोगा के रोड़े गांव के एक गुरुद्वारे से गिरफ्तार किया है।

18 मार्च से फरार चल रहे अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया था। यहां तक कि नेपाल पुलिस ने भी उसको अपनी सर्विलांस सूची में डाल रखा था। क्योंकि बीच में खबर आई थी कि अमृतपाल नेपाल के रास्ते हुए पाकिस्तान भागने की फिराक में था। इससे पहले उसके दिल्ली, हिमांचल में भी होने की कई बार उम्मीद जताई गई थी। साथ ही पुलिस की काफी बड़े पैमाने पर इसे पकड़ने की योजना भी की जा रही थी।
#AmritpalSingh arrested in Moga, Punjab.
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) April 23, 2023
Further details will be shared by #PunjabPolice
Urge citizens to maintain peace and harmony, Don't share any fake news, always verify and share.
गिरफ्तारी से पहले कहां ली थी अमृतपाल ने शरण :
सूत्रों के मुताबिक, अमृतपाल सिंह एक दिन पहले मोगा पहुंच गया था। जहां उसने गुरुद्वारे में शरण ली हुई थी। अमृतपाल सिंह को लेकर अब पंजाब पुलिस का बयान भी सामने आ गया है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पंजाब पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। बता दें कि अमृतपाल की गिरफ्तारी के ठीक पहले ही उसकी पत्नि को भी हिरासत में शुक्रवार को लिया गया था। और उससे पुछताछ चल रही थी।
Leave Your Comment