logo

केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी को लिखी चिट्ठी,कहा- 'केंद्र की भाजपा सरकार चंद अरबपति दोस्तों पर लुटा रही करोड़ों रुपये

Kejriwal wrote a letter to PM Narendra Modi, saying- 'The BJP government at the center is wasting crores of rupees on a few billionaire friends

नई दिल्ली: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान किया जाएगा और 8 फरवरी को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस बीच आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ चुकी हैं। इस बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने लिखा, 'केंद्र की भाजपा सरकार चंद अरबपति दोस्तों पर करोड़ों रुपये लुटा रही है। पिछले 5 साल में 400-500 अरबपति दोस्तों के 10 लाख करोड़ माफ कर दिए, जो पैसा जनता के लिए खर्च होने चाहिए, वो चंद अरबपति पर लुटाए जा रहे हैं।'

केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

उन्होंने लिखा, 'एक ही आदमी के 46 हजार करोड़ रुपये माफ कर दिए। हमने दिल्ली की महिलाओं के लिए ब्रस फ्री किए, उसमें सिर्फ 400 करोड़ लगे। इससे 10 गुना तो एक आदमी के माफ कर दिए गए। एक 12 लाख सालाना कमाने वाले मिडिल क्लास के आदमी को 6 लाख तो टैक्ट ही देना पड़ता है। मोदी जी को एक कानून बनाना चाहिए कि अब अरबपतियों के कर्जे माफ नहीं होंगे। मैं इसपर कानून बनाने की मांग करता हूं। अगर अरबपति दोस्तों के पैसे माफ नहीं किए जाएं, तो उतने पैसे में मिडिल क्लास के सारे लोन एक ही बार में माफ हो जाएंगे।'

केजरीवाल ने साधा निशाना

केजरीवाल ने अपने पत्र में आगे लिखा कि अगर अरबपति दोस्तों के पैसे माफ न किए जाएं, तो उतने पैसे की मदद से जीएसटी आधा हो सकता है, किसानों के लोन माफ हो जाएंगे। वहीं पानी के मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पानी के मुद्दे पर आतिशी ने एक और लेटर लिखा है। उन्होंने बताया कि शाम 4 बजे आतिशी और भगवंत मान चुनाव आयुक्त से मिलने जाएंगे। उन्होंने कहा कि सैनी जी मुझे डराने की कोशिश मत करो। पानी पर गंदी राजनीति न करो। केस करना है तो कर दो, जेल तो भेज ही चुके हो, गंदा पानी तो कम से कम मत दो।

Leave Your Comment

 

 

Top