logo

केजरीवाल ने पार्टी के साथ की समीक्षा बैठक, श्रमिकों को दिए कई सौगातें

KEJRIWAL NE KI PARTY KE SATH SAMIKSHA BAITHAK, SHRAMIKON KO DIYE KAI SAUGAT

नई दिल्ली:  24 अप्रैल सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने  श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की। जिसमें केजरीवाल ने उन्हें मजदूरों के लिए मकान व होस्टल (आश्रयस्थलों) की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। बता दें कि सोमवार को हुई इस बैठक में केजरीवाल के बाद  मुख्यमंत्री कार्यालय ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज श्रम विभाग के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने विभाग को आदेश दिया कि सरकारी सुविधाओं और योजनाओं को दिल्ली में पंजीकृत सभी 13 लाख श्रमिकों तक पहुंचाने के लिए काम हो।''

पार्टी के ट्वीटर एकाउंट से किये गए ट्वीट में लिखा गया था कि- 

  1. सभी श्रमिकों को बसों में फ़्री सफ़र के लिए सालाना DTC (दिल्ली परिवहन निगम) पास दिया जाएगा।
  2. ▪️ श्रमिकों के रहने के लिए घरों एवं होस्टल की व्यवस्था ।
  3. ▪️ सभी श्रमिकों के बच्चों के लिए फ़्री कोचिंग की व्यवस्था।
  4. ▪️ सभी श्रमिकों को ESI स्कीम एवं ग्रुप इंश्योरेंस दिया जाएगा और  सभी श्रमिकों को टूलकिट दिए जाएंगे एवं बड़े स्तर पर उनके लिए स्किल डेवेलेपमेंट प्रोग्राम चलाए जाएंगे। 

Leave Your Comment

 

 

Top