नई दिल्ली: करवा चौथ का त्योहार साल 2024 में 20 अक्तूबर को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण की चतुर्थी तिथि को हर साल ये त्योहार मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना के साथ व्रत रखती हैं। वैवाहिक जीवन की सुख-समृद्धि के लिए ये त्योहार बेहद अहम माना जाता है। हिंदू धर्म के सभी व्रत त्योहारों की तरह इस दिन भी पूजा और कथा का पाठ शुभ मुहूर्त देखकर किया जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि, इस बार करवा चौथ के व्रत के लिए शुभ-मुहूर्त कब से कब तक रहेगा और चंद्रोदय किस समय होगा।
करवा चौथ में पूजा का शुभ मुहूर्त
करवा चौथ पर न दिखे चांद तो ऐसे खोलें व्रत
चंद्रमा के दर्शन किए बिना करवा चौथ का व्रत संपन्न नहीं माना जाता। हालांकि, कुछ जगहों पर मौसम की वजह से चांद नहीं दिखाई देता। अगर ऐसा ही कुछ आपके साथ भी हो जाए तो आपको भगवान शिव की तस्वीर को देखकर व्रत खोलना चाहिए। चंद्रमा को भगवान शिव का भक्त माना जाता है और साथ ही चंद्रमा भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान हैं। ऐसे में अगर आप चंद्रमा की अनुपस्थिति में शिव जी की तस्वीर को देखकर व्रत खोलती हैं तो आपको वैसे ही परिणाम प्राप्त होते हैं, जैसे चंद्रमा को देखकर व्रत खोलने से।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। Uday India एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
Leave Your Comment