अभी हाल ही में करीना कपूर खान की एक तस्वीर बहुत तेजी से वायरल हुई। इस तस्वीर में करीना का पेट बहार निकला दिख रहा था और लोगों ने तुरंत उनकी तीसरी प्रेगनेंसी के कयास लगाने शुरू कर दिए। हालांकि अब करीना कपूर खान ने अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। करीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मेकअप आर्टिस्ट मितेश राजानी की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो अपना फूला हुआ पेट दिखा रही हैं। पोस्ट के बैकग्राउंड में फिल्म ‘हम आपके हैं कौन..!’ का गाना ‘चॉकलेट लाइम जूस’ चल रहा था और इसके साथ हंसने वाले और पिज्जा वाले इमोजी लगाए गए थे। इस पोस्ट से ऐसा लगा कि कुछ लोगों ने जिसे बेबी बंप समझा था, वह असल में ‘फूड बेबी’ यानी खाने की वजह से निकला पेट हो सकता है। पोस्ट के साथ 'हट ना बे' कैप्शन भी लिखा था। दरअसल, करीना की प्रेग्नेंसी की अफवाहें उस वक़्त शुरू हुई थीं, जब करीना का मुंबई के एक जिम से बाहर निकलते हुए वीडियो सामने आया था। वीडियो में करीना कपूर अपनी कार की ओर जाती दिखीं। उनके साथ उनकी टीम के कुछ सदस्य भी चल रहे थे। एक जगह टीम का एक सदस्य करीना के सामने छाता कर देता है, जिससे पैपराजी उन्हें ठीक से नहीं देख पाते। वीडियो में उनका लुक और कैमरों से बचाने की कोशिश देखकर सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा शुरू हुई।
कार्तिक आर्यन हुए घायल

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इस वक्त आराम कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्हें कबीर खान की फिल्म के सेट पर चोट लग गई थी। घुटने पर इंजरी होने के चलते एक्टर को तुरंत हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था, जहां उन्हें सर्जरी के लिए कहा गया था। अब एक्टर की सक्सेसफुल सर्जरी कंप्लीट हो गई है। जिसका हाल ही में अपडेट भी मिला है। साथ ही एक्टर अब घर लौट आए हैं और चोट से उबरने के लिए रेस्ट कर रहे हैं। खबर है कि कार्तिक को यह चोट तब लगी, जब वह फिल्ममेकर कबीर खान के साथ अपने आने वाले प्रोजेक्ट के लिए एक एक्शन सीन की शूटिंग कर रहे थे। ‘चंदू चैंपियन’ के बाद डायरेक्टर कबीर खान के साथ कार्तिक आर्यन दूसरा कोलैबोरेशन कर रहे हैं। इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। कहा जा रहा है कि कार्तिक इस स्पोर्ट्स ड्रामा में किकबॉक्सिंग कोच का रोल निभाते हुए नजर आएंगे। वहीं, यह किकबॉक्सर ताजमुल इस्लाम की कहानी पर बेस्ड है। जिसके लिए शूटिंग की जा रही थी और एक एक्शन सीन के दौरान एक्टर के घुटने पर चोट लग गई, जिसके बाद सर्जरी करवानी पड़ी। हालांकि, सेट से ही उन्हें सीधे हॉस्पिटल में एडमिट करवा दिया गया था।ं दरअसल कार्तिक इस फिजिकल तौर से चुनौतीपूर्ण रोल के लिए तैयारी कर रहे थे, हालांकि सर्जरी के बाद उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी गई है। अब क्योंकि कार्तिक के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं और इसी बीच उनकी सर्जरी भी हुई है, तो जल्द उन्हें ठीक होकर दोबारा लौटना होगा।
सारा के लिए हुई लड़ाई

सारा अली खान हाल ही में मुंबई में स्पॉट हुईं। इसी दौरान वो पोज दे रही थीं, तभी उनके सामने दो पैपराजी फोटोग्राफर्स के बीच कैमरा स्पेस को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे को धक्का देने लगे और मामला अपशब्दों तक पहुंच गया। अचानक हुए इस विवाद से सारा अली खान कुछ देर के लिए हैरान नजर आईं। वह स्थिति को देखकर नर्वस होकर मुस्कुराती भी दिखीं और इसके बाद वहां से आगे बढ़ गईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सारा अली खान का पैपराजी के साथ तनावपूर्ण स्थिति का यह पहला मामला नहीं है। हाल ही में वह मंदिर के बाहर जरूरतमंदों को खाना बांटते समय तस्वीरें लेने पर पैपराजी से कैमरे बंद करने की अपील करती नजर आई थीं। वहीं, इससे पहले नवंबर 2021 में सारा जब अपनी फिल्म ‘अतरंगी रे’ के गाने ‘चका चक’ के प्रमोशन के लिए एक कॉलेज पहुंची थीं। तब इवेंट के दौरान भारी भीड़ और पैपराजी की मौजूदगी के चलते धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। इसी दौरान एक सुरक्षाकर्मी ने एक फोटोग्राफर को धक्का दे दिया, जिससे वह गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही सारा ने सुरक्षा गार्ड को सबके सामने फटकार लगाई और पैपराजी से माफी भी मांगी थी।
विद्या बालन की रीलबाज़ी

बड़े पर्दे पर संजीदा और सशक्त अभिनय का लोहा मनवाने वाली विद्या बालन ने सोशल मीडिया के मंच पर अपनी एक बिल्कुल अलग, बेबाक और गुदगुदाने वाली पहचान बनाई है। उनके इंस्टाग्राम रील्स सिर्फ मनोरंजन का जरिया नहीं हैं, बल्कि यह दर्शाते हैं कि कैसे एक टॉप बॉलीवुड स्टार बिना किसी फिल्टर या बनावट के आम दर्शकों से सीधा संवाद स्थापित कर सकती है। लिप-सिंकिंग और रिलेटेबल कॉमिक टाइमिंग से सजे उनके छोटे-छोटे वीडियो अक्सर इंटरनेट पर तूफान ला देते हैं। उनके फैंस उनके इस अंदाज को काफी पसंद भी करते हैं और इसलिए उनकी रील्स काफी वायरल होती हैं। विद्या बालन का एक मजेदार रील हाल ही में सोशल मीडिया पर चर्चा में आया। इसमें वह हिंदी के कुछ वाक्यों का जानबूझकर मजेदार तरीके से मलयालम में गलत अनुवाद करती नजर आईं।
इस रील में ‘कोई नहीं’ को ‘कोझी नहीं’ और ‘कोई बात नहीं’ को ‘कोझी नहाती नहीं’ जैसे हास्यपूर्ण अंदाज में पेश किया गया। रील को दर्शकों ने खूब पसंद किया और बाद में इसे राजीव चंद्रशेखर ने भी शेयर किया, जिससे यह कंटेंट और ज्यादा लोगों तक पहुंचा। विद्या बालन सोशल मीडिया पर अपने फनी रील्स के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने एक रील शेयर की जिसमें वह अलग अलग फनी एक्सप्रेशंस देते नजर आ रही हैं और इंग्लिश लेटर्स को हिंदी में बता रही हैं की इस लेटर का मतलब हैं बीड़ी क्यों पी। आज सिर्फ विद्या बालन ही नहीं कई ऐसे स्टार्स हैं जो रील्स के जरिये लोगो से कनेक्ट करते हैं और उनको एंटरटेन करते हैं।
Leave Your Comment