अनिल मिश्र/ पटना
नई दिल्ली: सावन माह की पहली सोमवारी यानी तीन अगस्त को बाबा गरीबनाथ पर जलाभिषेक करने के लिए कांवरिया भक्तों के जत्थे शुक्रवार को बाबा गरीबनाथ का आशीर्वाद लेकर पहलेजा घाट के लिए रवाना हो गए। सुबह आठ बजे से ही बाबा गरीबनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने बाबा का दर्शन-पूजन किया और 'बाबा गरीबनाथ की जय' के जयघोष के साथ गंगा जल लेने के लिए पहलेजा घाट की ओर प्रस्थान किया। सावन की पहली सोमवारी से पहले मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ धाम से हजारों कांवरिये पहलेजा घाट के लिए रवाना हुए।
इस बार पहली सोमवारी पर करीब डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के जलाभिषेक करने की संभावना है। मंदिर प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन के लिए अरघा और एलईडी स्क्रीन सहित सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
आपको जानकारी दे दें कि गरीबनाथ मंदिर बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला में स्थित एक हिंदू तीर्थस्थल है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है और इसे "बिहार का देवघर" भी कहा जाता है। यहां पर पूरे मुजफ्फरपुर जिला सहित उत्तर बिहार से भक्त आकर पूजा-अर्चना और अपने बेहतर जीवन की कामना के लिए आते हैं। ऐसा माना जाता है कि सावन के महीने में पूजा-अर्चना का विशेष महत्व होता है, जिससे सभी मनोकामनाएँ पूरी होने की दावा किया जाता हैं।
Leave Your Comment