नई दिल्ली- बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सासंद कंगना रनौत ने निरस्त किए गए तीन कृषि कानूनों को फिर से लागू करने को लेकर हाल हे में टिप्पणी की थी.. जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बयां को लेकर विपक्षी दाल बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं। जिसके बाद कंगना को अपनी ही पार्टी से भी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. बीजेपी ने खुद को कंगना के बयान से अलग-थलग कर लिया है. जिसके बाद कंगना को आगे आकर सफाई देनी पड़ी है. उन्होंने आज स्पष्ट किया कि ये उनके निजी विचार थे. वह पार्टी के रुख का प्रतिनिधित्व नहीं करतीं. उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि वह अपने शब्द वापस लेती हैं. किसानों के मुद्दे पर वह पार्टी के साथ खड़ी हैं.
बीजेपी नेता गौरव भाटिया के कंगना के सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि कंगना की ओर से कृषि कानूनों पर दिया गया बयान उनका व्यक्तिगत विचार है. वह बीजेपी की ओर से ऐसा बयान देने के लिए अधिकृत नहीं हैं. गौरव भाटिया ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कृषि बिलों पर कंगना रनौत के बयान को बीजेपी समर्थन नहीं करती है. मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह उनका निजी बयान है.कंगना रनौत बीजेपी की ओर से ऐसा बयान देने के लिए अधिकृत नहीं हैं और यह कृषि बिलों पर बीजेपी के दृष्टिकोण को नहीं दिखाता है. हम इस बयान को अस्वीकार करते हैं.
#WATCH | BJP leader Gaurav Bhatia says, "On the social media platforms, BJP MP Kangana Ranaut's statement on the farm bills that was withdrawn by central govt, is going viral. I want to make it clear that this statement is a personal statement of her. Kangana Ranaut is not… pic.twitter.com/hZmJ8j7Qf8
— ANI (@ANI) September 24, 2024
इस पर कंगना ने भी सफाई दी है. उन्होंने आज स्पष्ट किया कि ये उनके निजी विचार थे. वह पार्टी के रुख का प्रतिनिधित्व नहीं करतीं. उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि वह अपने शब्द वापस लेती हैं. किसानों के मुद्दे पर वह पार्टी के साथ खड़ी हैं.कंगना रनौत ने कहा था, "मुझे पता है कि यह विवादास्पद होगालेकिन मुझे लगता है कि निरस्त किए गए कृषि कानूनों को वापस लाया जाना चाहिए. किसानों को खुद इसकी मांग करनी चाहिए. वे देश के विकास के स्तंभ हैं. मेरी उनसे अपील है कि अपने भले के लिए कानूनों की वापसी की मांग करें."
गौरव भाटिया के एक्स पोस्ट को कोट करते हुए कंगना रनौत ने लिखा, "बिल्कुल, कृषि कानूनों पर मेरे विचार व्यक्तिगत हैं. वह उन बिलों पर पार्टी के रुख का प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं. धन्यवाद."
Do listen to this, I stand with my party regarding Farmers Law. Jai Hind ???????? pic.twitter.com/wMcc88nlK2
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 25, 2024
Leave Your Comment