बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी और अदाकारा जाह्नवी कपूर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने रिलेशनशिप को लेकर इन दिनों चर्चा में बनी रहती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस एक बार फिर अपनी लव-लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, हाल ही में जाह्नवी कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जो कि अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग के दौरान का है। इस वीडियो में जाह्नवी कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग भरी महफिल में रोमांस करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जाह्नवी कपूर प्लेट में कुछ खा रही होती हैं, इतने में उनके बगल में खड़े शिखर पहाड़िया उन्हें अपने हाथ से खिलाने के लिए इशारा करते हैं। इसके बाद आप देखेंगे कि जाह्नवी कपूर उन्हें अपनी चम्मच से बीच-बीच में खिलाती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देख सोशल मीडिया पर फैंस ने इस कपल को बेस्ट कपल का टैग दे दिया है। फैंस को दोनों के बीच की ये क्यूट केमेस्ट्री खूब पसंद आ रही हैं। बता दें कि एक्ट्रेस जाह्नवी, शिखर पहाड़िया के साथ फिल्मों में आने से पहले ही रिलेशनशिप में आई थीं, लेकिन फिल्मों में एंट्री के साथ ही उनका ब्रेकअप हो गया था। एक-दो बी-टाउन एक्टर्स के साथ भी जाह्नवी का नाम जुड़ा लेकिन किसी से भी उनका रिश्ता लंबा नहीं चला, इसके बाद एक्ट्रेस दोबारा शिखर के साथ ही रिलेशनशिप में आ गईं।
दोनों एक साथ तिरुपति और उज्जैन महाकाल मंदिर भी जाते हैं। वैसे शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व सीएम सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। राजनीतिक परिवार से नाता रखने वाले शिखर पहाड़िया खुद एक बिजनेसमैन हैं। शिखर और जाह्नवी लगभग हर पार्टी में ही साथ नजर आते हैं।
माधुरी के आगे प्रियंका ने जोड़े हाथ

जब भी माधुरी दीक्षित का जिक्र होता है तो हर किसी का दिल धक-धक करने लगता है। पिछले कई दशकों से माधुरी के फैंस लगातार बढ़ रहे हैं और उनको पसंद करने वाले करोड़ों लोग हैं। ऐसे में माधुरी दीक्षित जब भी किसी स्टेज पर नजर आती हैं तो उनके फैंस वहीं थम जाते हैं। अब अगर माधुरी के साथ प्रियंका चोपड़ा भी एक ही स्टेज पर हो तो ये फैंस के लिए डबल गिफ्ट की तरह होता है। ऐसा ही पुराना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है, जिसमें इन दोनों कमाल की एक्ट्रेसेस को एक साथ डांस करते देखा जा सकता है। दरअसल ये वीडियो एक रियलिटी डांस शो का है, जिसमें माधुरी दीक्षित और प्रियंका चोपड़ा नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म रामलीला के गाने पर डांस कर रही हैं, रामलीला में प्रियंका चोपड़ा को राम चाहे लीला... गाने में देखा गया था। इस गाने पर प्रियंका के साथ माधुरी दीक्षित भी डांस कर रही हैं। कमाल की बात ये है कि प्रियंका के गाने पर माधुरी दीक्षित के स्टेप और एक्सप्रेशन काफी शानदार हैं, वो इस दौरान स्टेज पर प्रियंका से भी बेहतर अदाएं दिखाते हुए डांस कर रही हैं।
आखिर में प्रियंका भी उनकी अदाओं की तारीफ करती है और हाथ जोड़कर उन्हें धन्यवाद देती दिख रही हैं। वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं और कमेंट्स भी कर रहे हैं।
अर्जुन का क्रिप्टिक पोस्ट

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के सबसे प्यार कपल में से एक हैं, लेकिन दोनों कुछ दिनों से ब्रेकअप रूमर्स के कारण काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। कपल के ब्रेकअप की अफवाहें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि 5 साल डेटिंग करने के बाद अब अर्जुन और मलाइका अलग हो गए हैं। इस मामले में अभी तक एक्टर ने अपनी चुप्पी साधी हुई है। वहीं मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप रूमर्स के बीच अर्जुन कपूर ने पहला क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। हालांकि अर्जुन कपूर संग मलाइका अरोड़ा के मैनेजर ने इस खबर को अफवाह बताकर खारिज कर दिया। छैंया छैंया गर्ल के मैनेजर ने कहा था, 'नहीं नहीं, ये सब केवल अफवाह है।' अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्रिप्टिक नोट शेयर करते हुए लिखा, 'हमारे पास जिंदगी में दो ऑप्शन होते हैं। हम अपने पास्ट के या तो कैदी बन सकते हैं या फिर फ्यूचर एक्सप्लोरर बन सकते हैं।' अर्जुन कपूर का यह पोस्ट देखकर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि कहीं सच में तो कपल का ब्रेकअप नहीं हो गया। बता दें कि एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने साल 2019 में अर्जुन कपूर के बर्थडे पर अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। दोनों हमेशा सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक वीडियोज और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अब दोनों फैंस के बीच ब्रेकअप रूमर्स के बाद क्रिप्टिक पोस्ट को लेकर लगातार खबरों में बने हुए हैं।
उर्वशी का बालकृष्णा प्रेम

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भले ही उतनी बॉलीवुड फिल्मों में एक्टिव न हों लेकिन साउथ इंडस्ट्री में लगातार काम करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं सोशल मीडिया के जरिए अपने अपकमिंग प्रॉजेक्ट्स की भी झलक दिखाती हुई नजर आ रही हैं। इसी बीच उनका लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट चर्चा का विषय बन गया है, जिसमें वह इन दिनों सुर्खियों में चल रहे एक्टर नंदमुरी बालकृष्णा के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। वहीं फैंस उन्हें एक्टर से दूर रहने की सलाह देते दिख रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर उर्वशी रौतेला ने एक फोटो शेयर की, जिसमें वह पीले ट्राउजर और ब्लू जैकेट के साथ काला चश्मा लगाए नजर आ रही हैं। जबकि नंदमुरी बालकृष्ण यानी एनबीके वाइट जैकेट और ब्लू डैनिम में एक्ट्रेस के कंधे पर हाथ रखते हुए जीत का पोज देते दिख रहे हैं। इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, बालकृष्ण सर के साथ एनबीके109 के सेट पर विक्टरी पोज। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें हाल ही में गैंग्स ऑफ गोदावरी के इवेंट से एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक्टर एनबीके ने एक्ट्रेस अंजलि को स्टेज पर ऐसा धक्का दिया कि वह गिरते गिरते बचीं। इसके चलते सोशल मीडिया पर साउथ सुपरस्टार की काफी आलोचना हो रही है।
Leave Your Comment