WRITER- सात्विक उपाध्याय
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के राजौरी में सेना और पुलिस की आतंकियों से मुठभेड़ चल रही है। बुधवार , 22 नवंबर की शाम सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के मुताबिक इस एनकाउंटर में सेना के एक कैप्टन शहीद हो गए और तीन जवान घायल हो गए हैं। बता दें कि इस इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद एक अभियान शुरु किया गया जो कि सेना की स्पेशल फोर्स और पुलिस ने एकसाथ मिलकर शुरु किया था। जिसके बाद आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई।
बताया जा रहा है कि राजौरी जिले के बाजी मॉल के जंगल में लगातार अंतराल पर भीषण मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ के दौरान भारतीय सेना के एक कैप्टेन शहीद हो गए और तीन जवान घायल हो गए। बुद्धल तहसील के गुलेर-बेहरोटे इलाके में सुबह सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी करने और तलाशी अभियान (CASO) के दौरान मुठभेड़ शुरू हुई।
जम्मू-कश्मीर में पीर पंजाल के जंगल पिछले कुछ वर्षों में कई मुठभेड़ों के बाद सुरक्षा बलों के लिए एक चुनौती बने हुए हैं। आतंकवादी भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर छुपने के लिए घने जंगलों का इस्तेमाल करते हैं।आतंकवादी छुपने के लिए दुर्गम पहाड़ों, घने अल्पाइन जंगलों का लाभ उठाते हैं। पिछले हफ्ते राजौरी जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया था।
Leave Your Comment