logo

"जम्मू-कश्मीर भारत का मस्तक है": श्रीनगर में पीएम मोदी

 

नई दिल्ली: पीेएम मोदी आज यानी कि 7 मार्च को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। इस बीच पीएम मोदी ने धानमंत्री ने 'विकसित भारत, विकसित जम्मू कश्मीर' कार्यक्रम के दौरान श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में सार्वजनिक सभा को संबोधित भी किया। पीएम मोदी ने इस दौरान केंद्र शासित प्रदेश में कृषि अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए लगभग 5,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। गुरुवार को अपने श्रीनगर दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक प्रदर्शनी में स्थानीय उद्यमियों और शिल्पकारों से मुलाकात भी की। जिसके बाद पीएम मोदी ने सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि  ''धरती पर स्वर्ग आने की अनुभूति शब्दों से परे है। श्रीनगर के अद्भुत लोगों के बीच आकर बहुत उत्साहित हूं। ये नया जम्मू-कश्मीर है, जिसका लंबे समय से इंतजार था"। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज समर्पित की जा रहीं विकास परियोजनाएं जम्मू-कश्मीर के विकास को बढ़ावा देंगी। जम्मू-कश्मीर भारत का मस्तक है।  जम्मू-कश्मीर अपने आप में ही  बड़ा ब्रांड है। 

मैं सही दिशा में आगे बढ़ रहा... पीएम मोदी

पीएम ने जनता को संबोधित करते हुए आगे कहा कि विकसित भारत के लिए विकसित जम्मू-कश्मीर प्राथमिकता है। विकास की शक्ति, पर्यटन की संभावनाएं, किसानों का सामर्थ्य और जम्मू-कश्मीर के युवाओं का नेतृत्व... विकसित जम्मू-कश्मीर के निर्माण का रास्ता यहीं से निकेलगा। आगे पीएम मोदी ने कहा कि श्रीनगर अब भारत के पर्यटन उद्योग का केंद्र है। आज जम्मू-कश्मीर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है, क्योंकि जम्मू-कश्मीर आज खुलकर सांस ले रहा है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैं आपका दिल जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं। मुझे विश्वास है कि मैं सही दिशा में आगे बढ़ रहा हूं... आपका दिल मैं जीत पाया हूं...और ज्यादा जीतने की मेरी कोशिश रहेगी! ये है 'मोदी की गारंटी' यानी 'गारंटी के पूरे होने की गारंटी'।

2023 में 2 करोड़ से अधिक पर्यटक ने जम्मू-कश्मीर का किया पर्यटन- पीएम मोदी

आगे अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा  कि जब इरादे नेक हों, संकल्प को सिद्ध करने का जज्बा हो तो फिर नतीजे भी मिलते हैं। पूरी दुनिया ने देखा कि कैसे यहां जम्मू कश्मीर में G20 का शानदार आयोजन हुआ। आज यहां जम्मू कश्मीर में पर्यटन के सारे रिकॉर्ड टूट रहे हैं। अकेले 2023 में ही 2 करोड़ से ज्यादा पर्यटक यहां आए हैं। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि जम्मू कश्मीर में पर्यटन के साथ ही कृषि और कृषि उत्पादों की ताकत भी है। जम्मू कश्मीर की केसर, सेब, यहां के मेवे, जम्मू कश्मीरी चेरी, जम्मू कश्मीर अपने आप में ही इतना बड़ा ब्रांड है। 

आर्टिकल 370 पर पीएम मोदी का बयान- 

पीएम मोदी ने कहा कि आज जम्मू-कश्मीर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है, क्योंकि जम्मू-कश्मीर आज खुलकर सांस ले रहा है। बन्दिशों से ये आजादी आर्टिकल 370 हटने के बाद आई है। दशकों तक सियासी फायदे के लिए कांग्रेस और उसके साथियों ने 370 के नाम पर जम्मू कश्मीर के लोगों को गुमराह किया, देश को गुमराह किया। 370 से फायदा जम्मू कश्मीर को था या कुछ राजनीतिक परिवार ही इसका लाभ उठा रहे थे। जम्मू कश्मीर की आवाम ये सच्चाई जान चुकी है कि उनको गुमराह किया गया था। कुछ परिवारों के फायदे के लिए जम्मू कश्मीर को जंजीरों में जकड़ दिया गया था। आज 370 नहीं है, इसलिए जम्मू कश्मीर के युवाओं की प्रतिभा का पूरा सम्मान हो रहा है, उन्हें नए अवसर मिल रहे हैं। आज यहां सबके लिए समान अधिकार भी हैं, समान अवसर भी हैं। 

Leave Your Comment

 

 

Top