नई दिल्ली -इज़रायल ने हिजबुल्लाह के कई कमांडरों को ढेर करने के बाद अब लेबनान में उसके खुफिया हेड क्वॉर्टर को भी ध्वस्त कर दिया है। इजरायली सेना की ओर से दक्षिणी लेबनान में किए गए इस हमले में कम से कम 250 लोग मारे गए है। इससे ईरान बौखला गया है। ईरान का कहना है कि वह अब पीछे नहीं हटेगा। इजरायली सेना ने कहा कि उसने बेरूत में शुक्रवार को हिजबुल्लाह के खुफिया मुख्यालय को निशाना बनाया। इसके साथ ही इस आतंकी समूह के टॉप कमांडरों को निशाना बनाया।
आईडीएफ ने दावा किया है कि उसने हिजबुल्लाह के 5 बटालियन कमांडर, 10 कंपनी कमांडर और 6 प्लाटून कमांडर को मार गिराया है. आईडीएफ कहा है कि इजराइली वायु सेना भी दक्षिणी लेबनान में खुफिया इनपुट के आधार पर अपने ऑपरेशन को अंजाम दे रही है.
बता दें लेबनान में एक अस्पताल को हिजबुल्लाह आतंकी कमांड सेंटर के तौर पर इस्तेमाल कर रहे थे। उसे भी हमले में ध्वस्त कर दिया गया है। ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने कहा कि इन हमलों से तेहरान की सेहत पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। अब वह किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटने वाला।
हिजबुल्लाह चीफ की मौत के बाद से ईरान और इजराइल के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है. ईरान की ओर से मंगलवार को करीब 200 बैलिस्टिक मिसाइल दागे गए थे. इस हमले के बाद दोनों देश एक बार फिर से आमने-सामने आ गए थे. हालांकि, 200 मिसाइल दागने को ईरान ने चेतावनी बताया था और कहा था कि अगर इजराइल ने उस पर पलटवार किया तो अंजाम बहुत खतरनाक होंगे. दूसरी ओर इजराइल ने कहा कि वो ईरान के हमले का जवाब जरूर देगा, लेकिन इसके लिए स्थान और समय वह खुद तय करेगा.
खुफ़िया जानकारी के मुताबिक उत्तरी लेबनान में एक शरणार्थी शिविर पर इस इजरायली हमले में हमास अधिकारी सईद अताल्ला अली और उनके परिवार की भी मौत हो गई है। हमास ने शनिवार को यह जानकारी दी।
Leave Your Comment