logo

अब जंग में ईरान की एंट्री, इजरायल पर दागी 100 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें

Iran fired more than 100 ballistic missiles at Israel

नई दिल्ली - मंगलवार को ईरान ने इजरायल के खिलाफ इतिहास का सबसे बड़ा हमला किया। पूरे इजरायल में सायरन बजने लगे। लोगों को शेल्टरों में जाना पड़ा। ईरानी मिसाइलों के धमाकों से यरुशलम और जॉर्डन नदी का इलाका हिल गया। इजरायल के Nevatim, Hatzerim और Tel Nof मिलिट्री बेस पर मिसाइलें दागी गईं.हालांकि इन हमलों में इजराइल में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। मगर इजरायली कब्जे वाले वेस्ट बैंक में एक व्यक्ति की जान गई है। 
ईरान के हमले मुख्य तौर पर जेरूशलम और तेल अवीव को निशाना बनाकर किए गए. इन हमलों के बीच इजरायल में रातभर सायरन बजते रहे. तेल अवीव में सायरन बजते ही लोगोको जहां मौका मिला, वहां शरण लेते दिखाई दिए. सायरन बजते ही तेल अवीव में एक ब्रिज के नीचे इजरायली नागरिकों ने शरण ली. इजरायल में जगह-जगह बॉम्ब शेल्टर्स .शेल्टर्स और बंकर्स बने हुए हैं, जहां बड़े पैमाने पर लोगों ने शरण ली. 

अमेरिका देगा  इजरायल का साथ 

वहीं, इस हमले के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी. यही नहीं, अमेरिका ने इजरायल का साथ देने की बात कही है. वहीं दुनिया के कई देश ईरान के इस हमले के खिलाफ बोल रहे हैं. उन सबको देखकर कहा जा सकता है कि आने वाला समय काफी तनावपूर्ण रह सकता है.

नसरल्लाह और इस्माइल हानिया की हत्या का बदला 
 ईरान ने कहा कि इजरायल पर उसका हमला रक्षात्मक था। इसमें सिर्फ इजरायल की सैन्य सुविधाओं को निशाना बनाया गया है। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ने कहा कि तीन इजराइली सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है। इजरायल पर यह हमला नसरल्लाह और इस्माइल हानिया की हत्या का बदला है।
ईरान के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल मोहम्मद बाघेरी ने हमले के बाद इजरायल को दोबारा चेतावनी जारी की। उन्होंने कहा कि अगर इजरायल ने ईरान पर हमला किया तो हम इजरायल के पूरे बुनियादी ढांचे को तबाह कर देंगे। हमारे रिवोल्यूशनरी गार्ड रक्षात्मक और आक्रामक दोनों तरह से इजरायल पर मिसाइल हमले को तैयार हैं।ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा कि ईरान की सेना ने मंगलवार को पहली बार हाइपरसोनिक फतेह मिसाइलों का इजरायल के खिलाफ इस्तेमाल किया। करीब 90 फीसदी मिसाइलों ने सटीक अपने लक्ष्य को भेदा है। उधर, इजरायल का दावा है कि अधिकांश मिसाइलों को मार गिराया गया है।

 इजरायल पर ईरानी हमले को रोकने में अमेरिका ने काफी मदद की। ईरान की अधिकांश मिसाइलों को इजरायल और अमेरिका के एयर डिफेंस सिस्टम ने रोक दिया। उधर, अमेरिका ने क्षेत्र में अधिक सैनिकों की तैनाती का आदेश दिया है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि ईरान के साथ इजरायल और अमेरिका मिलकर बड़ी सैन्य कार्रवाई कर सकते हैं।
 

Leave Your Comment

 

 

Top