नई दिल्ली- केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी दलजीत सिंह चौधरी को सेना सुरक्षा बल (BSF)के महानिदेशक का अतिरिक्त पदभार सौंपा है। दलजीत चौधरी उत्तर प्रदेश 1990 कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। वर्तमान में दलजीत चौधरी सशस्त्र सेना बल के महानदेशक का कार्यभार संभाल रहे हैं। गृह मंत्रालय ने बीएसएफ के डायरेक्टर जनरल नितिन अग्रवाल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जहां उन्हें पद से हटा दिया तो वहीं, इसके एक दिन बाद ही केंद्र ने इस पद का प्रभार भी सौंप दिया है. सामने आया है कि, बीएसएफ महानिदेशक नितिन अग्रवाल को उनके राज्य कैडर में वापस भेजने के एक दिन बाद, महानिदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. केंद्र ने इस बीएसएफ महानिदेशक पद पर नियमित पदाधिकारी की नियुक्ति तक या अगले आदेश तक के लिए ये अतिरिक्त प्रभार सौंपा है.
बता दें कि गृह मंत्रालय ने शुक्रवार रात बीएसएफ के डायरेक्टर रहे जनरल नितिन अग्रवाल को पद से हटा दिया है. वहीं, BSF के स्पेशल डीजी वाईबी खुरानिया को खुरानिया को भी हटाकर ओडिशा कैडर में वापस भेज दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, नितिन अग्रवाल को उनके मूल कैडर केरल में वापस भेज दिया गया है. गृह मंत्रालय ने इस कदम को Premature repatriation कहा है.
माना जा रहा है कि जम्मू कश्मीर में पिछले 1 साल से हो रही लगातार आतंकियों की घुसपैठ डीजी डीजी बीएसएफ और स्पेशल डीजी बीएसएफ को हटाने की मुख्य वजह है. जम्मू कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ को लेकर भारत सरकार का यह सबसे बड़ा प्रशासनिक एक्शन है
बता दें कि इससे पहले जम्मू रीजन में आतंकवादी हमलों में लगातार बढ़ोतरी कारण केंद्र ने सुरक्षा को मददेनज़र रखते हुए असम राइफल्स को जम्मू कश्मीर में तैनात कर दिया है असम राइफल्स की दो बटालियनें जम्मू कश्मीर में तैनात कर दी गई हैं।
Leave Your Comment