logo

INDvsAUS: निर्णायक मुकाबले में ऑस्टैलिया ने भारत को 21रन से हरा सीरीज पर किया कब्जा

INDvsAUS: Australia beat India by 21 runs in the decisive match to capture the series

17 मार्च को शुरु हुए भारत-ऑस्टैलिया के बीच एकदिवसीय मुकाबले के तीसरे एवं निर्णायक मुकाबले में भारतीय टीम को 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि पहले एकदिवसीय मुकाबले में भारत नेेेेे आस्टैलिया की टीम को हराया था। जिसके बाद 19 मार्च को खेले गए मुकाबले में भारत को काफी बुरी तरह  से हार का सामना करना पड़ा था। अब ऐसे में एक-एक से बराबर श्रृंखला के आखरी और निर्णायक मुकाबले में ऑस्टैलिया टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।  शुरुआती दौर में ऑस्टैलिया की टीम काफी फसती नजर आई। भारत के ऑसराउंडर हार्दिक पांड्या ने शुरुआत में ही कंगारु टीम के अहम 3 विकेट हासिल कर लिए। जिसके बाद ऑस्टैलियाई टीम रन बनाने के लिए काफी संघर्ष करती नजर आ रही थी। बता दें कि  50 ओवरों की समाप्ती के बाद ऑस्टैलियाई टीम ने 10 विकेट के नुकशान पर 269 रन बनाए। ऑस्टैलिया की तरफ से सर्वाधिक 47 रन मार्श ने बनाया जिन्हे हार्दिक ने आउट किया। ऑस्टैलिया की टीम की तरफ से हेड 33, स्मिथ 0, वार्नर 23, लबुशेन ने 28 तो वहीं अन्य बल्लेबाजों ने भी थोड़े-थोड़े रनों का योगदान दिया। 

भारत की तरफ से कंगारुओं के सर्वाधिक विकेट 3-3 विकेट हार्दिक और कुलदीप ने और वहीं सिराज, अक्षर, ने 2-2 विकेट चटकाये। समी और जडेजा के हाथ कोई भी सफलता नहीं लगी। बता दें कि बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की ओर से रोहित शर्मा और गिल ने काफी अच्छी शुरुआत दी। रोहित ने महज 17 गेंद में 31 रनों की तेज पारी खेली। औऱ गलत शाट खेलकर अपना विकेट गंवा दिया। जिसके बाद पिच पर आये विराट ने भी काफी धैर्यता के साथ बल्लेबाजी करते हुए भारतीय पारी को आगे बढ़ाया । विराट ने कुल 54 रनों की पारी खेली। वहीं गिल ने भी 37 रन बनाए। शुराआती दौर में मजबूत दिख रही भारतीय टीम को आखरी 15 ओवरों में लगभग 100 रनों की आवश्यकता थी। लेकिन कंगारु गेंदबाज एस्टन एगार के एक ही ओवर में विराट और सूर्यकुमार यादव के दो महत्वपूर्ण विकेट गिर जाने के बाद भारतीय टीम बैकफुट पर चली गई। जिसके बाद कुछ हद तक पारी को हार्दिक और जडेजा ने संभाला। आखिर में जब भारत को 8 ओवरों में जीत के लिए करीब 61 रनों की आवश्यकता थी तो गतल शाट खेलकर हार्दिक ने भी महज 40 रन पर अपना विकेट गंवा दिया। जिसके बाद भारतीय बल्लेबाजों से मैच का प्रेसर नहीं झेला गया। और आखिरकार भारतीय टीम को 21 रनों से निर्णायक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। 

ऑस्टैलिया की तरफ से मैन आफ दी मैच एडम जैंपा को मिला जिन्होंने 10 ओवरों में मात्र 45 रन देकर महत्वपूर्ण 4 विकेट हासिल किये। जिसके चलते भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। एगार ने दो तो वहीं स्टोयनिस और एबॉट को 1-1 विकेट हासिल हुए। 

Leave Your Comment

 

 

Top