logo

दिल्ली से लेह जा रहे इंडिगो विमान 6E 2006 की तकनीकी खराबी के कारण कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, कुल 180 लोग थे सवार

Indigo flight 6E from Delhi to Leh made an emergency landing in 2006 due to technical fault, total 180 people were on board

नई दिल्ली: गुरुवार, 19 जून को दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2006 को तकनीकी कारणों से  दिल्ली वापस लौटना पड़ा। जानकारी के मुताबिक उड़ान भरने के कुछ देर बाद  ही विमान में तकनीकी खराबी आ गई। जिसके बाद ATC से बातचीत के बाद विमान को सुरक्षित रूप से दिल्ली में उतारा गया। विमान में चालक दल के सदस्यों सहित करीब 180 लोग सवार थे।

क्या था पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक इंडिगो की फ्लाइट 6E 2003 ने सुबह 6.30 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। इस विमान को लेह के कुशोक बकुला रिमपोछे एयरपोर्ट पर लैंड करना था। लेकिन लेह पहुंचने से कुछ पहले विमान में तकनीकी खराबी का पता चला। हालात का आकलन करने के बाद पायलट ने सुरक्षा के मद्देनजर विमान को वापस दिल्ली लाने का फैसला किया। दिल्ली एयरपोर्ट पर इस विमान की लैंडिंग कराई गई।

इंडिगो जारी करेगा विस्तृत बयान

वहीं इस घटना पर इंडिगो एयरलाइंस की ओर जारी बयान में कहा गया है कि लेह से दिल्ली वापस लौटने के दौरान कोई इमरजेंसी घोषित नहीं किया गया था।  इंडिगो एयरलाइंस की ओर से जल्द ही इस घटना पर विस्तृत बयान जारी किया जाएगा। हालांकि अभी तक इंडिगो की ओर से उड़ान को वापस दिल्ली लौटाने को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Leave Your Comment

 

 

Top