BYLINE- जय भगवान गोयल (यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राष्ट्रवादी शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष)
नई दिल्ली। पहली बार भारत की महिला क्रिकेट टीम ने विश्व कप जीतकर देश का नाम इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा दिया। पूरे देश में आतिशबाज़ी, ढोल-नगाड़ों और “भारत माता की जय” के नारों के बीच इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया गया।
यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राष्ट्रवादी शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जय भगवान गोयल ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि “यह भारत की नारी शक्ति का ऐतिहासिक प्रदर्शन है। हमारी बेटियों ने अपने अनुशासन, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प से भारत का गौरव पूरी दुनिया में बढ़ाया है।”
श्री गोयल ने कहा कि यह जीत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और देश की बेटियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का उत्साह देगी। उन्होंने पूरी टीम, कोच, प्रबंधन और सभी सहयोगियों को इस सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं।
उन्होंने कहा कि जैसे करनाल की कल्पना चावला ने सन् 1997 में अंतरिक्ष की यात्रा कर भारत का नाम रोशन किया था, वैसे ही आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने खेल जगत में नया इतिहास रचा है।
श्री गोयल ने हाल ही में ‘ऑपरेशन सिदूर’ में दो भारतीय महिला पायलटों द्वारा दिखाई गई वीरता और कर्तव्यनिष्ठा का उल्लेख करते हुए कहा कि “भारत की नारी शक्ति हर क्षेत्र में अदम्य साहस और दक्षता का परिचय दे रही है। यह जीत नारी सशक्तिकरण का सशक्त प्रतीक है।”
इस अवसर पर यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट के राष्ट्रीय प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी, युवा नेता श्री मनदीप गोयल ने कहा कि “देश की बेटी आज किसी से कम नहीं है।”
Leave Your Comment