नई दिल्ली : देश में गैस की किल्लत के बीच राहत की खबर सामने आई है। भारतीय जहाज "नंदा देवी" 47 हजार टन LPG लेकर गुजरात के वाडिनार पोर्ट पहुंच गया है। इस वक्त नंदा देवी से एलपीजी को दूसरे जहाज में ट्रांसफर किया जा रहा है।

नंदा देवी जहाज LPG कैरियर दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी के वाडीनार टर्मिनल के पास मिड सी में पहुंचा है। मिड सी में ही नंदा देवी से पूरी 47000 टन LPG दूसरी शिप में ट्रांसफर की जा रही है। जब ये काम पूरा हो जाएगा तो LPG का आधा स्टॉक एन्नोर पोर्ट में ऑफलोड किया जाएगा और आधा स्टॉक पश्चिम बंगाल के हल्दीआ पोर्ट पर ऑफलोड होगा।
इसके अलावा मुंद्रा पोर्ट पर खड़ा शिवालिक LPG कैरियर अब मुंद्रा में 12000 टन LPG का स्टॉक ऑफलोड करके वाडिनार मिड सी में जाएगा और शाम को बाकी का स्टॉक बीच समुद्र में दूसरी शिप में ट्रांसफर करेगा जो बाद में उस स्टॉक को दहेज पोर्ट पर और मैंगलोर के दो अलग-अलग टर्मिनल्स पर ऑफ लोड करेगा।
Leave Your Comment