logo

मौसम विभाग का पूर्वानुमान, जानें सोमवार को कैसा रहेगा मौसम

Indian Meteorological Department's forecast, know how the weather will be on Monday

उत्तर भारत में बारिश और उमस दोनों ही मौसम देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को कैसा रहेगा विभिन्न राज्यों का मौसम

नई दिल्ली-उत्तरभारत में आजकल उमस भरी गर्मी और बारिश दोनों का मौसम बना हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली में तो लोगों का मौसम से बुरा हाल है इसी बीच रविवर को हल्की बारिश देखने को मिली। आस पास के कुछ राज्यों में भी मौसम ऐसा ही देखने को मिला मौसम विभाग की मानें तो जल्द ही लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं कि मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को कैसा रहेगा देश के विभिन्न राज्यों का मौसम।

दिल्ली 

राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में रविवार को बारिश हुई, जिससे लोगों को लंबे समय से चली आ रही उमस से राहत मिली। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में सोमवार को भी बादल छाए रहेंगे और कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।, सोमवार को दिल्ली का अधिक तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। 15 से 20 जुलाई के बीच दिल्ली में अच्छी बारिश का अनुमान है। 

यूपी 

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों में काफी उमस देखने को मिली है। सोमवार को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती  है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए राज्य के करीब 11 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती के क्षेत्रों में अच्छी बारिश हो सकती है। वहीं, कई राज्यों में वज्रपात की चेतावनी है। 

बिहार 

बिहार में मौसम करवट लेता दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार 15 जुलाई को राज्य के किशनगंज समेत उत्तर बिहार के एक-दो जिलों में बारिश की संभावना है। हालांकि, ज्यादातर जिलों में सोमवार को बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। विभिन्न जिलों में तापमान में बढोतरी और उमस देखने को मिल सकती है।  

अन्य राज्यों में मौसम का हाल

मध्य प्रदेश के कई जिलों में आज भी बारिश होने की संभावना है। हरियाणा में कुछ जिलों हल्की बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश की बात करें तो सोमवार को यहां हल्की बारिश हो सकती है। 17 से 19 जुलाई के बीच क्षेत्र में अच्छी बारिश का अनुमान है। राजस्थान के पूर्वी भागों में अगले 4 से 5 दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा। राज्य के 8 जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। 

 

Leave Your Comment

 

 

Top