नई दिल्ली: भारत ने इस वक्त अपने रक्षा मजबूती पर ध्यान केंद्रीत किया हुआ है। इस कड़ी में भारतीय सेना को एक और बड़ी ताकत मिली है। SMPP कंपनी ने भारतीय सेना को 100 से भी ज्यादा "Peacekeeper (Agniveg)" जेट-आधारित कामिकाजे ड्रोन सौंप दिए हैं। ये ड्रोन दुश्मन पर तेज गति और सटीकता के साथ घातक हमला करने में सक्षम हैं। इनके शामिल होने से भारतीय सेना की ड्रोन पॉवर में बड़ा इजाफा हुआ है।
सामने आई जानकारी के मुताबिक, पीसकीपर (अग्निवेग) एक स्वदेशी रूप से तैयार किया गया ड्रोन है और इसकी मारक क्षमता 180 किलोमीटर तक की बताई जा रही है। ये कामिकाजे ड्रोन 450 किमी/घंटा तक की रफ्तार और 5 मीटर से कम CEP सटीकता के साथ दुश्मन के ठिकानों पर सटीक हमला करने में सक्षम है।
आपको बता दें कि अग्निवेग एक स्वदेशी टर्बोजेट कामिकाज़े ड्रोन है, जो दुश्मन के इलाके में 180 किलोमीटर तक अंदर जाकर सटीक हमला करने में सक्षम है। इसकी सटीकता इतनी अधिक है कि परीक्षणों में इसका CEP 5 मीटर से भी कम रहा। साथ ही यह ड्रोन इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग और स्पूफिंग जैसे आधुनिक युद्धक माहौल में भी प्रभावी ढंग से मिशन पूरा करने में सक्षम है।
Leave Your Comment