logo

असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का  AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट हुआ क्रैश, जानिए पूरी खबर

Indian Air Force AN-32 transport aircraft crashes in Jorhat, Assam; read the full story

नई दिल्ली: शनिवार, 13 जून को असम में इंडियन एयरफोर्स का एक AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हुआ है। जानकारी के मुताबिक यह विमान भारतीय वायुसेना का था और सामान ढोने का काम करता था। यह हादसा  शनिवार को जोरहाट के एयर फोर्स स्टेशन पर हुआ। लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रैश हो गया। जानकारी के अनुसार रैश लैंडिंग के बाद विमान हादसे का शिकार हुआ। हादसे के बाद विमान के मलबे में लगी आग को बुझाया गया और घटना की जांच की जा रही है।

वायुसेना की ओर से क्या कहा गया- 

भारतीय वायुसेना की तरफ से बताया गया कि असम के जोरहाट में एयर फोर्स स्टेशन पर लैंडिंग के दौरान एक मिलिट्री एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। यह एयरक्राफ्ट एक AN-32 कार्गो प्लेन था, जिसका इस्तेमाल सप्लाई ले जाने के लिए किया जाता था। यह हादसा तब हुआ जब एयरक्राफ्ट एयरबेस पर लैंड करने की कोशिश कर रहा था। साइट पर बचाव कार्य और जांच जारी है। अतिरिक्त जानकारी का इंतजार है।

मौके पर पहुंचे सीनियर अधिकारी

इंडियन एयरफोर्स के प्रवक्ता ने कहा, "यह घटना तब हुई जब एयरक्राफ्ट रोरिया इलाके में भारतीय वायुसेना के एयरबेस पर लैंड कर रहा था। प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय वायुसेना के सीनियर अधिकारी इलाके में पहुंच गए हैं और अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कोई कैजुअल्टी हुई है या नहीं।"

Leave Your Comment

 

 

Top