India vs South Africa Barbados Weather आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मैच भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज बारबाडोस में खेला जाना है। बारबाडोस के ब्रिजटाउन के केनसिंगटन ओवल में ये खिताबी मैच होगा। दोनों टीमें बिना एक भी मुकाबला हारे यहां तक पहुंची हैं। इस मैच में क्या बारिश बाधा बन सकती है? जानें क्या कहती है मौसम रिपोर्ट
नई दिल्ली- : मौसम रिपोर्ट के अनुसार, 29 जून को बारबाडोस में बारिश की संभावना 78 प्रतिशत है। स्थानीय समयानुसार मैच सुबह 10:30 बजे (भारतीय समयानुसार रात 8 बजे) शुरू होगा। सुबह तीन से 10 बजे तक बारिश की संभावना लगभग 50 प्रतिशत है।
कैसे हैं मौसम के हाल
दोपहर में 99 फीसदी बादल छाए रहने से बारिश की संभावना लगातार बनी रही. रिजर्व डे (30 जून) के लिए मौसम की भविष्यवाणी भी निराशाजनक है, जिसमें दोपहर में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है. ब्रिजटाउन के लिए रविवार के मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है की, "ज्यादातर बादल छाए रहेंगे और उमस रहेगी; सुबह हवा चलेगी, फिर दोपहर में कभी-कभार बारिश होगी और तूफान आएगा.
कैसा रहेगा मौसम?
गयाना में खेला गया दूसरा सेमीफाइनल मैच बारिश से प्रभावित रहा था। ऐसे में फैंस को भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच की चिंता सता रही है। मौसम रिपोर्ट के अनुसार, 29 जून को बारबाडोस में बारिश की संभावना 78 प्रतिशत है। स्थानीय समयानुसार मैच सुबह 10:30 बजे (भारतीय समयानुसार रात 8 बजे) शुरू होगा। सुबह तीन से 10 बजे तक बारिश की संभावना लगभग 50 प्रतिशत है। वहीं, 11 बजे तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। अगर यह मैच शुरू भी हो जाता है तो तेज बारिश के कारण रुकना तय है
क्या कहती है पिच रिपोर्ट?
कें सिंग्टन ओवल मैदान पर गेंद और बल्ले के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलती है। इस मैदान पर तेज गेंदबाजों को उछाल के साथ स्विंग कराने का मौका मिलता है। वहीं, बीच के ओवरों में स्पिनर्स बल्लेबाजों को खासा परेशान करते हैं। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 153 रन है। इस मैदान पर कुल 32 टी20 मैच खेले गए हैं। इनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 19 मुकाबले जीते हैं जबकि 11 मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को जीत मिली है। वहीं, दो मैच बेनतीजा रहे हैं। इस मैदान पर टॉस अहम भूमिका निभाएगा।
Leave Your Comment