logo

IND W vs SA W 3rd T20: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज होगा तीसरा मैच

IND W VS SA W 3rd T20 today 9 July on 7 PM

Indian WTeam: भारतीय महिला टीम और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच तीसरा और आखिरी मैच आज 9 जुलाई को खेला जाएगा। 

Indian Women Team vs South Africa Women Team 3rd T20: भारतीय महिला टीम और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच आज 9 जुलाई को चेन्नई के एम ए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका की टीम के पास सीरीज में 1-0 की बढ़त है। अफ्रीका टीम ने पहला मैच में जीत दर्ज की थी। जबकि दूसरा मैच बारिश की वजह से ड्राप हो गया था। अब तीसरे टी20 मैच में जीत हासिल करके भारतीय महिला टीम सीरीज बराबर करना चाहेगी। आइए जानते हैं मैच से जुड़ी कुछ  अहम जानकारियां........

मैच का सीधा प्रसारण

भारतीय महिला टीम और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच का सीधा प्रसारण आप स्पोर्ट्स चैनल, लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं। तीसरे टी20 मैच का टॉस शाम 6:30 बजे से होगा। वहीं ये मुकाबला 7 बजे से शुरू होगा। 

आज के मुकाबले के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड: 

भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, दयालन हेमलता, उमा छेत्री (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेट कीपर), जेमिमा रोड्रिग्स , सजाना सजीवन, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव, अमनजोत कौर, आशा शोभना, पूजा वस्त्रकार, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी। 

दक्षिण अफ्रीका की टीम: लौरा वोल्वार्ड (कप्तान), एनेके बॉश, ताजमिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लार्क, एनेरी डर्कसेन, मिके डी रिडर, सिनालो जाफ्ता, मारिजाने कैप, अयाबोंगा खाका, मसाबाटा क्लास, सुनी लुस, एलिज-मारी मार्क्स, नॉनकुलुलेको म्लाबा, तुमी सेखुखुने, क्लो ट्रायोन। 

Leave Your Comment

 

 

Top