logo

T 20 विश्वकप के बाद अब भारत ज़िम्बावे सीरीज के लिए तैयार

IND vs ZIM T20I series 2024 schedule: Full list of matches,

India vs Zimbabwe Match भारतीय टीम अब अपनी अगली सीरीज के लिए तैयार है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आगाज है। भारतीय टीम का ऐलान इसके लिए पहले ही किया जा चुका था, जिसकी कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं। टी20 की विश्व विजेता टीम के कई खिलाड़ी इस सीरीज से रेस्ट कर रहे हैं। रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी तो पहले ही टी20 इंटरनेशनल से रिटायर हो चुके हैं। 

भारत बनाम जिम्बाब्वे सीरीज का पहला मैच 6 जुलाई को

भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 6 जुलाई को खेला जाएगा। इस दिन शनिवार है। इसके अगले ही दिन 7 जुलाई यानी रविवार को दूसरा मैच हो जाएगा। बैक टू बैक लगातार दो मैच होंगे। ये सभी मुकाबले भारत में शाम को साढ़े चार बजे से शुरू होंगे, इससे आधे घंटे पहले यानी ठीक चार बजे टॉस होगा। मुकाबले रात आठ से साढ़े आठ बजे तक खत्म भी हो जाएंगे। अभी तक आप टी20 वर्ल्ड कप देख रहे थे। 

भारत बनाम जिम्बाब्वे सीरीज के लिए युवा टीम इंडिया :  5 मैचों की इस टी  20 सीरीज में भारत की कमान यंगस्टर्स  टीम सम्भालेगी. इस युवा टीम का नेतृत्व में और कई अंतर्राष्ट्रीय मैचों में शानदार  प्रदर्शन कर रहे शुभमन गिल (कप्तान), संभालेंगे साथ ही  यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), शिवम दुबे, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे टीम में मौजूद रहेंगे।

भारत के जिम्बाब्वे  मैच लिस्ट 

पहला टी20I: 6 जुलाई, हरारे स्पोर्ट्स क्लब

दूसरा टी20I: 7 जुलाई, हरारे स्पोर्ट्स क्लब

तीसरा टी20I: 10 जुलाई, हरारे स्पोर्ट्स क्लब

चौथा टी20I: 13 जुलाई, हरारे स्पोर्ट्स क्लब

पांचवां टी20I: 14 जुलाई, हरारे स्पोर्ट्स क्लब

भारत बनाम जिम्बाब्वे T20I मैच कब शुरू होंगे?

सम्बंधित खबर - इसी बीच टीम इंडिया की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट आया है भारतीय टीम मंगलवार सुबह चार्टर विमान से भारत के लिए रवाना होगी

Leave Your Comment

 

 

Top