WRITER- सात्विक उपाध्याय
नई दिल्ली: भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी-20 आज गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा। बल्लेबाजों के अनुकूल इस मैदान पर बल्लेबाज बड़ी-बड़ी हिट लगाते दिखेंगे तो गेंदबाजों के पास भी कमाल करने का मौका होगा। पिछले दो मैचों में भारतीय टीम ने जोरदार जीत दर्ज की है। टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज अच्छी फॉर्म में हैं और आज भी उनसे धूम-धड़ाके की उम्मीद है। भारतीय अबतक 2 मैचों में दो जीत के साथ श्रृंखला में 2-0 से आगे है। भारतीय टीम के पास आज 5 मैचों की इस श्रृंखला को अपने नाम करने का भी सुनहरा मौका है।
बता दें कि इस श्रृंखला में भारतीय बल्लेबाजों ने कंगारु गेदबाजों की जमकर धुलाई की है। भारत की तरफ से इशान किशन ने दो मैचों में लगातार 2 अर्धशतकीय पारी खेली है। तो वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव, ओपनर यशस्वी जयसवाल,ऋतुराज गायकवाड और ऑलराउंडर रिंकू सिंह का बल्ला भी जमकर बरस रहा है। भारतीय टीम ने अबतक दोनों ही टी20 मुकाबले में कंगारु टीम के खिलाफ रिकार्ड 200 से अधिक रन का रनचेज किया और साथ ही कंगारु टीम के सामने टी20 का निजी सबसे अधिक स्कोर (235) रन भी बनाया।
बता दें कि बरसापारा स्टेडियम की पिच स्लो मानी जाती है, लेकिन यहां हुए आखिरी इंटरनैशनल मैच में पिच से बल्लेबाजों को मदद मिली थी। यहां अक्टूबर-2022 में भारत-साउथ अफ्रीका के बीच हुए टी20 मैच में कुल 400 से ज्यादा रन बने थे। ऐसे में आज भी बड़े स्कोर की उम्मीद की जा सकती है। वहीं पूर्वानुमान के मुताबिक, मंगलवार को गुवाहाटी में मौसम साफ रहने की उम्मीद है और बारिश खलल नहीं डालेगी।
Leave Your Comment