logo

पिछले 10 सालों में : भारत विश्वगुरु बनने की राह पर

 In the last 10 years: India on the way to becoming a world leader

भारत यह नाम आज सारा विश्व जानता भी नहीं अच्छी तरह पहचानता भी है। भारत की अर्थव्यवस्था इतनी बड़ी हो गई है कि आज बड़े-बड़े देशों की गिनती में आती है, जहां महज कुछ गिने चुने देशों का नाम आता है। इसके पीछे का राज तो सब जानते हैं भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। कुछ लोग या कह लीजिए विपक्षी पार्टियों पहले सब शुरुआत में इन बातों को मानने से आनाकानी करते थे पर अंदर ही अंदर वह इन सब बातों को स्वीकार कर चुके हैं, कि भारत की तस्वीर बदलने में हमें 80 साल लग गए। 70 साल का हमें घाटा हुआ है कांग्रेस की सरकार में, उसकी भरपाई करने में अभी और समय लगेगा कांग्रेस पार्टी ने तो इन 70 सालों में अपने देश की नहीं, अपने घर की चारदीवारी मजबूत करने में लगा दिए इसका खामियां हमें और भुगतना पड़ता अगर इस समय शासन में कांग्रेस की सरकार होती। समय रहते जनता को यह समझ आ गई थी कि देश की स्थिति इन 70 साल में नहीं बदली तो अब यह देश को नया रास्ता क्या दिखाएंगे।
 

10 साल में उभरती हुई अर्थव्यवस्था ने बदली भारत की तस्वीर

इन 10 साल में जो भारत की अर्थव्यवस्था उभर कर आयी है, वह शायद ही पिछले 70 सालों में उसकी आधी भी आई हो। सबसे बड़ी बात यह भी है कि पिछले एक दशक में भारत ने कोविड जैसी महामारी चक्रवात आदि को कड़ी चुनौती देकर अपनी अर्थव्यवस्था की बहुत बड़ी रिकवरी की है और वह भी दोगुनी गति के साथ। कुछ देश तो अभी भी कोविड  की मार से हुई हानि की भरपाई नहीं कर पाए हैं। भारत की अर्थव्यवस्था जो 2014 में दो ट्रिलियन डॉलर थी वह आज लगभग 3.65 ट्रिलियन डॉलर से भी ज्यादा हो गई है भारत दुनिया की दसवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है इसके साथ ही भारत ने विकास की नई गति को ऊंचाई दी है एक समय था जब बड़े-बड़े देश भारत को किनारे पर रखते थे वह भारत के आज एक ईशारे पर काम करते हैं भारत की इतनी बड़ी छवि बनाने के पीछे देखा जाए तो सबसे बड़ा हाथ प्रधानमंत्री मोदी का ही है, जिनके नेतृत्व में आज देश तरक्की कर रहा है और हर क्षेत्र में विकास के नये दरवाजे खुल रहे हैं।

 

यूपीए सरकार में हुआ  कांग्रेस पार्टी का विकास

भाजपा ने देश के लोगों को जागरूक करने और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में हुए घोटाले की एक वीडियो जारी की है जो कि पिछले 70 सालों की सच्चाई को बयान कर रही है और खासकर जो घोटाले 2004 से लेकर 2014 तक हुए उसकी लिस्ट भी दिखाई है।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार में 1 लाख 76 हजार करोड़ रुपए का 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाला और करीब 10 हजार करोड रुपए का मनरेगा घोटाला हुआ यही नहीं इटली से मंगवाए गए 12 हेलीकॉप्टर की खरीद में 362 करोड़ रुपए की दलाली का आरोप भी लगा है। कांग्रेस ने अपने 70 साल के राज में जनता को खूब लूटा है। जनता की गाढ़ी कमाई के 48 खरब 20 अरब 69 करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार किया जिससे विकास के कई कार्य किया जा सकते  थे। कांग्रेस ने विकास न करवाकर देश का बंटाधार करवाया देश के बंटाधार और  घोटालों की  काफी कीमत हमे चुकानी पड़ रही है हमारा देश पहले प्रगति और उन्नति में कांग्रेस के कारण पिछड़ रहा था।

 

भारतीय सौर पावर दुनिया की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा

आपको एक बात और ध्यान देने वाली है, कि पृथ्वी पर ऊर्जा के परम्परागत साधनों की मात्रा बहुत कम है और जो बचे हुए हैं। जिनकी बात की जाए जैसे पेट्रोल, डीजल, कोयला आदि भारत का सारा ट्रांसपोर्टेशन और ऊर्जा जैसे सभी इन परंपरागत संसाधनों पर निर्भर करते हैं। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में इस बात की कभी चर्चा ही नहीं की, कि हम लुप्त होने की कगार वाले परंपरागत संसाधनों का उपयोग जरूरी कार्य के लिए करें और ना ही कांग्रेस ने यह सोचा की भविष्य में हमारे देश के लिए मुख्य ऊर्जा का स्त्रोत क्या होगा। अगर पेट्रोल डीजल खत्म हो गया तो ट्रांसपोर्टेशन, जैसे अधिकतम जरूरत के साधन कैसे चलेगे। जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी तो सबसे पहले ऊर्जा के गैर परंपरागत साधन जैसे सौर पेनल, विंड ऊर्जा और देश के ट्रांसपोर्टेशन के खर्च कम करने के लिए ऊर्जा का  नवीनीकरण किया गया ताकि आगे आने वाली कठिन परिस्थितियों का मुकाबला हम बड़े साधारण तरीके से कर सकें। देश के  कुछ राज्य ऐसे बचे होंगे जहां पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं है वहां सौर ऊर्जा के प्लांट अभी नहीं लगे हो बाकी अधिकतम राज्य में यह प्लांट लग चुके हैं और प्रधानमंत्री मोदी ने यह घोषणा भी कर दी है कि PM Surya Ghar Yojana योजना के तहत 1 करोड़ घरों पर रुफटॉप सोलर सिस्टम लगाया जाएगा इस  सोलर सिस्टम से प्रतिदिन 300 यूनिट बिजली का उत्पादन होगा।  एक करोड़ घर यानी अगर एक घर मे 7 से 8 लोगों होगे तो इसका मतलब यह हुआ कि इस योजना के तहत 7 से 8 करोड़  लाभान्वित होगे आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा सोलर का हब बन चुका है।

 

भारत के UPI की विश्वस्तरीय चर्चा

UPI से आप किसी भी व्यक्ति, दुकानदार, आदि को 365 दिन और 24×7 भुगतान कर सकते हैं, वह भी मुफ्त में। क्यूआर कोड के द्वारा भी UPI भुगतान किया जाता है। यह सिस्टम बार-बार ATM जाकर मशीन से पैसा निकालने की समस्या को पूरी तरह खत्म कर देता है।  आज भारत का विश्वस्तरीय यूपीआई डिजिटल पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर ग्लोबल हो गया है और इससे भारतीय यूजर्स के लिए विदेशों में बिजनेस करना आसान हो जाएगा। फ्रांस, नेपाल भूटान, मॉरिशस और तो और अब  UAE मे भी भारत का  UPI पहुंच गया है। यह भारत और भारत की जनता के लिए बड़े गौरव की बात है  UPI जैसी  तकनीक अभी  तक कोई भी देश विकसित  नहीं कर  पाया है।  पिछले एक दशक से भारत  विकास के हर  क्षेत्र में  बड़ी तेज गति से उभरा है आज भारत की  नई तकनीक विकसित करने की सोच विदेशी सोच से दो कदम आगे है।

 

भारत बना दुनिया का चौथा सबसे बड़ा शेयर मार्केट

इसके साथ ही भारत दुनिया में चौथा सबसे बड़ा इक्विटी मार्केट बन गया है। घरेलू मार्केट का मार्केट कैप 5 दिसंबर को पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर को पार हुआ था। इसमें से लगभग 2 ट्रिलियन डॉलर पिछले चार वर्षों में आया था। तेजी से बढ़ते खुदरा निवेशक आधार और मजबूत कॉर्पोरेट इनकम के कारण भारत में इक्विटी तेजी से बढ़ रही है। प्रधानमंत्री मोदी की हर विदेशी यात्रा आज भारत की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने और मजबूती देने का काम कर रही है जो विपक्ष, विदेशी यात्राओं पर आलोचना करता था आज वह चुप्पी साध कर बैठा है। इन यात्राओं से विदेश के साथ भारत के संबंध पारिवारिक और मधुर हुए हैं, इसी कारण आज विदेशी कंपनियां भी भारत की शेयर मार्केट में अपना पैसा लगा रही है और उनको भारत की शेयर मार्केट पर पूर्ण भरोसा भी है।




अंकुश मांझू

Leave Your Comment

 

 

Top