WRITER- सात्विक उपाध्याय
नई दिल्ली: शनिवार , 25 नवंबर को झारखंड के रामगढ़ जिले के चितरपुर स्थित आरबी हाईस्कूल में छात्राओं के साथ छेड़खानी की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक एक खास समुदाय के लोग एकाएक स्कूल में घूस आये फिर वहां कक्षा में उपस्थित लड़कियों के साथ छेड़खानी करनी शुरु कर दी। इस घटना को देखते हुए जब छात्र- छात्राओं ने विरोध किया तो उन्हें मारना शुरु कर दिया। जिसके कारण करीब 2 दर्जन से अधिक छात्र-छात्राएं घायल हो गए।
घटना के बाद घायल सभी छात्र-छात्राओं को पास के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। बता दें कि घटना के बाद स्कूली बच्चों ने जमकर बवाल किया साथ ही पास के थाने का घेराव भी किया। छात्रों ने मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए । साथ ही उनपर कड़ी कार्रवाई की जाए। जानकारी के अनुुसार गुरुवार को भी ठीक इसी प्रकार कुछ विशेष समुदाय के लोगों द्वारा कुछ छात्राओं के साथ छेड़खानी की गई थी। जिसका छात्रों ने विरोध किया था। इसके ठीक अगले ही दिन यानी की शुक्रवार को आरोपि स्कूल में घूस आये और छात्राओं के साथ छेड़खानी के साथ मारपीट की।
रामगढ़ जिले के रजरप्पा थानान्तर्गत छतरपुर प्रखंड के आरवी हाई स्कूल की बच्चियों के साथ मुस्लिम लड़कों के द्वारा सुनियोजित ढंग से छेड़खानी और विरोध करने पर आज स्कूली बच्चों के ऊपर पथराव और हमले की घटना हैरान करने वाली है।
— Babulal Marandi (@yourBabulal) November 24, 2023
कुसूर बच्चियों का क्या है ?
- सिर्फ ये कि वह हिंदू धर्म की…
थानेदार एचएन सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को आश्वासन दिया है कि आरोपियों पर जल्द से जल्द और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। छात्राओं के साथ हुई छेड़खानी का मामला अब सियासी आग पकड़ चुका है। बता दें कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने इस बात को संज्ञान में लिया है। साथ ही घटना को लेकर कड़ा विरोध जाहिर किया है।
Leave Your Comment