logo

दिल्ली के कालकाजी मंदिर में प्रसाद को लेकर हुए विवाद में श्रद्धालुओं ने सेवादार योगेंद्र सिंह की पीट-पीटकर की हत्या , जानिए पूरी खबर

In a dispute over Prasad at Delhi's Kalkaji temple, devotees beat sevadar Yogendra Singh to death, know the full news

नई दिल्ली:  दिल्ली के कालका जी मंदिर में बीती रात यानी कि शुक्रवार, 29 अगस्त को सेवादार और श्रद्धालुओं के बीच मारपीट की घटना हुई। मारपीट की घटना इतनी भयावह थी कि मंदिर का सेवादार बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान सेवादार की मौत हो गई। इस घटना से इलाके में काफी रोष व्याप्त है। घटना के बाद  से ही मंदिर में पुलिस सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक मारपीट प्रसाद को लेकर शुरु हुई। यह विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट होने लगी। चार-पांच की संख्या में आए लोगों ने सेवादार पर लाठी डंडों की बरसात कर दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। मारपीट से मंदिर का सेवादार बुरी तरह से जख्मी हो गया। घटना के बाद पुजारी को जब अस्पताल ले जाया गया तो इलाज के दौरान पुजारी की मौत हो गई। 

पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। जिसके बाद जांच पता चला कि मृतक  योगेन्द्र सिंह (35), हरदोई यूपी का रहनेवाला था। वह कालकाजी मंदिर में पिछले 15 साल से बतौर सेवादार काम कर रहा था। और शुक्रवार की रात वह मंदिर में सेवा दे रहा था। इस दौरान ही प्रसाद को लेकर मारपीट की घटना हुई। जिसके बाद इलाज के दौरान सेवादार योगेंद्र की मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एक आरोपी अतुल पांडेय (30) को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सेवादार की मौत के बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है। मंदिर परिसर में तनाव का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है ताकि कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी श्रद्धालु की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Leave Your Comment

 

 

Top