नई दिल्ली: मंगलवार, 12 मई को असम सीएम के रुप में लगातार दूसरी बार हिमंता बिश्वा सरमा ने शपथ ली। बता दें कि असम विधानसभा चुनाव में NDA ने जबरदस्त जीत दर्ज की थी। जिसके बाद सीएम हिमंता बिश्वा सरमा ने शपथ ली है। सीएम हिमंता के साथ 4 अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ समेत पार्टी के कई सीनियर नेता, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के सीएम शामिल हुए।
किन 4 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
- रामेश्वर तेली (बीजेपी नेता और मोदी सरकार में पूर्व राज्य मंत्री)
- अजंता नियोग (पिछली सरकार में वित्त मंत्री)
- अतुल बोरा (असम गण परिषद के अध्यक्ष और पिछली 2 सरकारों में मंत्री)
- चरण बोरो (बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के नेता, पिछली सरकार में भी मंत्री)
हिमंता बिस्वा सरमा के बारे में जानिए
- लगातार 2 बार CM बनने वाले पहले गैर-कांग्रेसी
- 10 मई 2021 को पहली बार मुख्यमंत्री बने थे
- जलुकबारी से लगातार छठी बार चुनाव जीता
- कांग्रेस के बिदिशा नियोग को 89434 वोट से हराया
- कांग्रेस पार्टी से राजनीति की शुरुआत की
- 2001 में पहली बार विधायक बने, 2002 में मंत्री
- 2015 में कांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल
- पूरे नॉर्थ ईस्ट में बीजेपी की जीत में बड़ा रोल
रामेश्वर तेली के बारे में जानिए
- असम के चाय बागान समुदाय से आते हैं
- असम के बड़े जनजाति नेताओं में गिनती
- डुलियाजन सीट से विधानसभा चुनाव जीते
- मोदी के दूसरे कार्यकाल में राज्य मंत्री रह चुके हैं
- 2014 में डिब्रूगढ़ सीटसे लोकसभा चुनाव जीता
- 2024 में बीजेपी ने राज्यसभा भेजा
- डुलियाजन से 2001 से 2011 तक विधायक रहे
अतुल बोरा के बारे में जानिए
- सहयोगी AGP (असम गण परिषद) के अध्यक्ष
- बोकाखाट विधानसभा सीट से तीसरी बार जीते
- बीजेपी 1.0, बीजेपी 2.0 में भी कैबिनेट मंत्री रहे
- 1996 में गोलाघाट सीट से विधायक बने थे
- ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (AASU) के अध्यक्ष भी रहे हैं
चरण बोरो के बारे में जानिए
- सहयोगी BPF (बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट) के नेता
- उदलगुरी की माजबात सीट से चुनाव जीते
- हिमंता 1.0 में परिवहन मंत्री थे
- पिछले साल अक्टूबर में बने मंत्री
- BJP-BPF में डील के बाद मंत्री बने
अजंता नियोग के बारे में जानिए
- हिमंता सरकार का महिला चेहरा
- गोलाघाट सीट से लगातार छठी बार विधायक बनीं
- 2021 से असम की वित्त मंत्री के पद पर
- असम की पहली महिला वित्त मंत्री रहीं
- सबसे ज्यादा समय तक महिला MLA का रिकॉर्ड
- असम में गोगोई सरकार में भी मंत्री रह चुकी हैं
- 29 दिसंबर 2020 को कांग्रेस से बीजेपी में आईं
Leave Your Comment