logo

भारत बनाम अफगानिस्तान के मुकाबले में देखने को मिल सकता है “हाई वोल्टेज ड्रामा”, जानिए क्यों हो सकता है ऐसा

बुधवार को अफगानिस्तान के साथ होने वाला मुकाबला काफी हाईबोल्टेज मुकाबला होगा। क्योंकि इस मुकाबले में एक बार फिर से विराट कोहली और अफगानिस्तान के पेसर नवीन उल हक एक दूसरे के आमने-सामने होंगे।


WRITER- सात्विक उपाध्याय

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला मैच जीतने के बाद बुधवार यानी कि 11 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ अपना दूसरा मैच खेलने उतरेगी। बता दें कि अपने पहले मैच में रोमांचक जीत के बाद भारतीय टीम जीत के लय को बरकरार रखने के लिए उतरेगी। खास बात यह है कि बुधवार को अफगानिस्तान के साथ होने वाला मुकाबला काफी हाईबोल्टेज मुकाबला होगा। क्योंकि इस मुकाबले में एक बार फिर से विराट कोहली और अफगानिस्तान के पेसर नवीन उल हक एक दूसरे के आमने-सामने होंगे। इससे पहले इन दोनों का आमना सामना आईपीएल के हाईबोल्टेज मुकाबले में हुआ था जिसमें नवीन उल हक और विराट के बीच काफी बड़ी और तीखी नोकझोंक देखने को मिली थी।

बता दें कि आईपीएल 2023 में इन दोनों ही खिलाड़ीयों की आपस में भिड़त हो चुकी है। अब ऐसे में बुधवार को होने वाले इस मुकाबले में दोनों में फिर से तकरार देखने को मिल सकती है जिसमें हैरान करने वाली बात नहीं होगी। क्योंकि फैंस की माने तो यह मुकाबला आईपीएल से अब वर्ल्डकप में प्रवेश कर चुका है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेले गए अपने पहले मुकाबलें में अफगानिस्तान के प्लेयर नवीन उल हक को कोहली-कोहली के नारे सुनने को मिले थे। जिसके बाद 11 अक्टूबर को भारत के साथ खेले जाने वाले इस मुकाबले में भी नवीन को ऐसा देखने और सुनने को मिल सकता है। हालांकि दोनों ही प्लेयर ने पहले ही सोशल मीडिया पर अपने तीखे नोक-झोंक को प्यार से सुलझा लिया था। पर कयास लगाया जा रहा है कि बुधवार को पहले की तरह फिर से ऐसा देखने को मिल सकता है।

क्या हो सकती है भारतीय प्लेइंग 11-

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर/सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन/शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।  गिल के बीमार होने के चलते वह दूसरे मुकाबले में भी खेलने में असमर्थ रह सकते हैं।

क्या हो सकती है अफगानिस्तान प्लेइंग 11-

हशमतुल्लाह शाहिदी, रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान और नवीन उल हक।

Leave Your Comment

 

 

Top