logo

दिल्ली में भारी बारिश से कई जगहों पर जलभराव, वाहनों की आवाजाही बाधित

Heavy rain in Delhi causes waterlogging at many places, vehicular movement disrupted

WRITER- सात्विक उपाध्याय


नई दिल्ली: बीते कुछ दिनों से लगातार देश के अलग-अलग राज्यों सामान्य से लेकर भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। ऐसे में शुक्रवार, 29 अगस्त को देश की राजधानी दिल्ली में तेज बारिश देखने को मिली है। बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में अगले 3 दिनों का येलो अलर्ट जारी किया हुआ था। जिसके बाद शुक्रवार को दिल्ली में भारी बारिश हुई है। भारी बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव देखने मिला है। जिसके कारण यातायात व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई है। ऐसे में मॉनसून का कहर पहाड़ों से मैदान तक जारी है। देश के कई शहरों में बाढ़ ने तबाही मचाई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और अन्य मौसम एजेंसियों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और मध्य प्रदेश में अगले तीन दिनों (29-31 अगस्त 2025) में भारी बारिश का अनुमान है। 

यूपी में 3 दिनों तक बारिश का अनुमान

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मौसम का मिजाज अलग-अलग रहेगा। पश्चिमी यूपी में भारी बारिश का अनुमान है। पूर्वी यूपी के कई जिलों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ, कानपुर और आगरा जैसे शहरों में अगले तीन हल्की बारिश होने का अनुमान जताय गया है।

बिहार के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले तीन दिनों में कई जगहों पर बारिश की संभावना है। पटना, गया और भागलपुर जैसे शहरों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 31-34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। 

हरियाणा में बारिश का रेड अलर्ट

हरियाणा में मौसम विभाग ने भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। खासकर फरीदाबाद और गुरुग्राम जैसे क्षेत्रों में बारिश का अनुमान है। इस दौरान तीन दिनों में गरज और बिजली के साथ भारी बारिश हो सकती है। 

पंजाब के कई जिले बाढ़ की चपेट में

पंजाब में सैलाब का कहर टूट पड़ा है। 7 से 8 जिले इस समय बाढ़ के प्रकोप में हैं। रावी-ब्यास और सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। 30 अगस्त तक सभी स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। लोग घरों में कैद हैं। वहीं सेना लगातार रेस्क्यू में जुटी है। लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। जहां बोट से रेस्क्यू मुश्किल हो रहा है, वहां हेलीकॉप्टर से फंसे हुए लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है।

Leave Your Comment

 

 

Top