WRITER- सात्विक उपाध्याय
नई दिल्ली: शनिवार, 16 दिसंबर की देश और राज्य से जुड़ी प्रमुख खबरों के हेडलाइंस
Adani Group की AMG मीडिया नेटवर्क्स ने न्यूज एजेंसी IANS में खरीदी 50.50% हिस्सेदारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर दौरा, दौरे के दूसरे दिन मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे सीएम,गोरक्षनाथ मंदिर में सीएम योगी लगाएंगे जनता दर्शन,2 दिवसीय दौरे पर है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ.
संसद की सुरक्षा में सेंध के लिए मास्टरमाइंड ने बनाए थे तीन प्लान, बड़ा मैसेज देने की थी योजना - सूत्र
पुलिस की पूछताछ में ये भी पता चला है कि संसद में घुसने से लेकर अन्य कई अहम जानकारियां गूगल पर सर्च करके जुटाई थीं. आरोपियों ने संसद की सुरक्षा से जुड़े पुराने वीडियो भी देखे थे.
"मैं कहीं नहीं जा रहा...", शिवराज सिंह चौहान ने अपने भावुक महिला समर्थकों से कहा
महिला को निर्वस्त्र घुमाने का मामला : सीएम सिद्धारमैया ने जेपी नड्डा पर लगाया राजनीति करने का आरोप
महाराष्ट्र : दाउद के सहयोगी के साथ पार्टी कर रहे थे शिवसेना-यूबीटी के नेता, SIT जांच की घोषणा
राहुल गांधी ने हार्वर्ड के छात्रों से किया संवाद, भारतीय छात्रों को भी समान अवसर दिए जाने पर जोर दिया
राम मंदिर उद्घाटन सेरेमनी में होगा सितारों का तांता
खबरों के मुताबिक अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, अक्षय कुमार, अनुपम खेर, निर्देशक राजकुमार हिरानी, संजय लील भंसाली, रोहित शेट्टी, निर्माता महावीर जैन, और दक्षिण भारतीय सुपरस्टार रजनीकांत, चिरंजीवी, मोहनलाल, धनुष, ऋषभ शेट्टी और कुछ अन्य उद्योग दिग्गजों के भी शामिल होने की उम्मीद है.
रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या बने मुंबई इंडियंस के कप्तान
IPL MINI AUCTION 2024: 19 दिसंबर को दुबई के कोका-कोला ऐरिना में तय होगी खिलाड़ियों की किस्मत, 333 खिलाड़ी हैं मैदान में
Leave Your Comment