logo

हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी से चुनाव लड़ने वाले अशोक तंवर ने थामा कांग्रेस का हाथ

Haryana assembly elections Ashok Tanwar joins Congress

नई दिल्ली - हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है हाल ही में बीजेपी से सांसद का चुनाव लड़ने वाले अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज़ हो रही हैं । अशोक तंवर ने आज दोपहर 1:45 बजे भाजपा उम्मीदवार की रैली में भाग लिया था और इसके बारे में ट्वीट भी किया था। इसके बाद अशोक तंवर कांग्रेस के कार्यक्रम में दिखाई दिए। अब खबर आई है कि वह कांग्रेस में शामिल हो रहे  हैं।


दिलचस्प है कि अशोक तंवर गुरुवार की दोपहर एक बजे तक बीजेपी के लिए प्रचार कर रहे थे. तंवर ने करीब तीन बजे महेंद्रगढ़ में राहुल गांधी की रैली में हाथ थामा।

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर के कांग्रेस में आने पर पार्टी ने कहा,  ''कांग्रेस ने लगातार शोषितों, वंचितों के हक़ की आवाज़ उठाई है और संविधान की रक्षा के लिए पूरी ईमानदारी से  लड़ाई लड़ी है.''कांग्रेस ने लगातार शोषितों, वंचितों के हक़ की आवाज़ उठाई है और संविधान की रक्षा के लिए पूरी ईमानदारी से लड़ाई लड़ी है।

Leave Your Comment

 

 

Top