logo

हनुमान जन्मोत्सव 2023 : जहांगीरपुरी में निकलेगी शोभायात्रा, प्रशासन हाई अलर्ट पर

Hanuman Janmotsav 2023: Procession will be held in Jahangirpuri, administration on high alert

नई दिल्ली:  गुरुवार, 6 अप्रैल को पूरे देश भर में मनाए जाने वाले हनुमान जन्मोत्सव को देखते हुए दिल्ली प्रशासन ने भी अपनी कमर कसी है। बता दें कि दिल्ली  के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर शोभायात्रा निकलेगी। ऐसे में  दिल्ली पुलिस ने कुछ नियम और शर्तों के साथ यात्रा निकालने की परमिशन दी है।  साथ ही विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस की अतिरिक्त फोर्सेज के साथ पैरामिलिट्री फोर्सेज को तैनात किया गया है। इससे पहले पिछले हफ्ते दिल्ली में हनुमान जयंती पर शोभायात्रा निकालने के लिए स्थानिय पुलिस ने मना कर दिया था। पुलिस का कहना था कि रमजान के माह को और हनुमान जयंती के शोभायात्रा को देखते हुए इस निर्णय  लिया है था कि इस बार शोभायात्रा नहीं निकलेगी। लगातार लग रही अटकलों के बीच बुधवार की शाम प्रशासन ने यात्रा निकालने की अनुमति दे दी। साथ ही शांति और सौहाद्र बनाए रखने को कहा है। 

किसी तरह की कोई अप्रिय घटना ना हो इस बाबत मौके पर तमाम सीनियर अधिकारी मौजूद हैं। बुधवार की रात दोनों समुदायों के धर्मगुरुओं से दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारियों की मुलाकात हो चुकी है.पिछले साल हिंसा को देखते हुए कुछ मुख्य प्वाइंट(एरिया) को प्वाइंट आउट किया गया है। इस बीच जगह जगह पर प्रशासन की मुस्तैदी रहेगी। साथ ही सभी के लिए जगह जगह पर भंडारे का भी इंतेजाम किया गया है। पुलिस ने बुधवार को कहा कि उत्तर पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी में पिछले साल हनुमान जयंती समारोह पर हुए सांप्रदायिक हिंसा को इस बार इसके आयोजकों से बातचीत कर विनियमित किया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि आयोजकों ने क्षेत्र में हनुमान जयंती जुलूस निकालने की अनुमति के लिए आवेदन किया था और मार्ग को विनियमित किया गया है। साथ ही पूरी सतर्कता बरती जा रही है। जिससे रामनवमी पर देश के कुछ हिस्सों में धर्म के नाम पर भड़काये जा रहे हिंसा को देखते हुए हनुमान जन्मोत्सव पर इस प्रकार की अप्रीय घटना होने से रोका जा सके। 

  

Leave Your Comment

 

 

Top