logo

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच गोपाल राय का बड़ा बयान, कहा- ऑड-इवन योजना और कृतिम वर्षा पर होगी चर्चा

Gopal Rai's big statement amidst increasing pollution in Delhi, said- there will be discussion on odd-even scheme and artificial rain

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण और बेहद खराब वायु गुणवत्ता को देखते हुए दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने राजधानी में प्रदूषण की बढ़ती समस्या के बीच कृत्रिम बारिश कराने की जरूरत जताई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के प्रदूषण को कम करने के लिए केंद्र सरकार को तुरंत बैठक बुलानी चाहिए। इसके अलावा, उन्होंने ऑड-इवन योजना और कृतिम वर्षा पर भी चर्चा करने की बात कही।

गोपाल राय ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को लिखे थे कई पत्र- 

बता दें कि गोपाल राय ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को इस मुद्दे पर कई पत्र भेजे थे, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। गोपाल राय ने कहा कि प्रदूषण से निजात पाने के लिए कृत्रिम बारिश की आवश्यकता है और इसके लिए IIT कानपुर के विशेषज्ञों को भी शामिल किया जाए।

गोपाल राय का केंद्र पर आरोप- 

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इस मामले में गंभीर नहीं है और इसका असर दिल्ली के नागरिकों की सेहत पर पड़ रहा है। इस बीच, भाजपा दिल्ली इकाई ने प्रदूषण से बचने के लिए मास्क बांटने का अभियान शुरू किया है, जबकि भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने गोपाल राय के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें झूठ फैलाने का आरोप लगाया है।

ग्रेप-4 के तहत सख्त उपायों को लागू करने का निर्णय- 

दिल्ली सरकार ने ग्रेप-4 के तहत प्रदूषण नियंत्रण के लिए सख्त उपायों को लागू करने का निर्णय लिया है, जिसमें बड़े ट्रकों और बीएस-4 डीजल वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध शामिल है।

Leave Your Comment

 

 

Top