logo

गुड हेल्थ का सुपरफूड अंकुरित मेथी

Good Health Superfood Sprouted Fenugreek

सर्दी, गर्मी या फिर बरसात ही क्यों ना हो सभी के मन में बस एक बात रहती है कि कैसे खुद को रोगमुक्त रखें और किन पौष्टिक चीजों का सेवन करें जिससे हमारा स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक रहे। ऐसे में एकमात्र उपाय हमारे जहन में आता है कि नियमित शारीरिक अभ्यास किया जाए और उसके साथ ही अंकुरित अनाज का सेवन किया जाए जो हमारे शरीर को ताजा रखने के साथ ही प्रचुर मात्रा में प्रोटीन प्रदान करे। तो ऐसे केस में अंकुरित चने, राजमा के साथ ही जेहन में अंकुरित मेथी का नाम आता है। अंकुरित मेथी एक ऐसा अनाज है जो मानव शरीर को कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है। अंकुरित मेथी में विटामिन ए, विटामिन सी, बी-कॉम्प्लेक्स, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अंकुरित मेथी आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकती है। अंकुरित मेथी को अपने डेली डाइट प्लान में शामिल करके आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको खाली पेट अंकुरित मेथी खानी चाहिए। आजकल मेथी स्प्राउट्स यानी अंकुरित मेथी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी कुछ चल रहा है। इसे नया सुपर फूड माना जा रहा है।  आयुर्वेद में मेथी को सुपरफूड का ही दर्जा दिया गया है। सूपरफूड के दर्जे को अंकुरित मेथी सही भी साबित करता है। क्योंकि कहते हैं ना कि “देखन में लागे छोट, घाव करे गंभीर”। तो कुछ यही बात अंकुरित मेथी पर भी लागू होता है। वह जितनी ही छोटी होती है उतने ही अधिक स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती है।

अंकुरित मेथी खाने के खास फायदे

ब्लड शुगर लेवल पर काबू पाएं

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अंकुरित मेथी को डायबिटीज पेशेंट्स के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अगर आप अपने ब्लड शुगर लेवल पर काबू पाना चाहते हैं तो डॉक्टर से सलाह लेकर रेगुलर अंकुरित मेथी खाना शुरू कर दीजिए। अंकुरित मेथी आपकी हार्ट हेल्थ को सुधारकर दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम कर सकती है।

आसान बनाए वेट लॉस जर्नी

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो फाइबर रिच अंकुरित मेथी का सेवन करना शुरू कर दीजिए। यकीन मानिए अंकुरित मेथी आपकी वेट लॉस जर्नी को काफी हद तक आसान बना सकती है। इसके अलावा अगर आप सर्दियों में दिन भर एनर्जेटिक फील करना चाहते हैं, तो अंकुरित मेथी खाकर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देख सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से अंकुरित मेथी को कंज्यूम करना जरूरी है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

अंकुरित मेथी त्वचा और बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप रोज सुबह खाली पेट अंकुरित मेथी खाएंगे, तो इससे त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। त्वचा का निखार बढ़ेगा और बाल भी मजबूत बनेंगे। मेथी के बीजों की तासीर बेहद गर्म होती है। इसलिए आयुर्वेद के अनुसार सभी लोगों को मेथी के बीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। कुछ लोगों को मेथी के बीजों से एलर्जी हो सकती है। बच्चों को भी मेथी के बीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।

इम्यूनिटी बढ़ाए

बीमारियों से बचाव के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत होना बहुत जरूरी होता है। अगर आप रोज सुबह खाली पेट अंकुरित मेथी के बीज खाएंगे, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट होगी। शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए अंकुरित मेथी का सेवन करना फायदेमंद होता है। इससे वायरल बुखार और बैक्टीरियल इंफेक्शन से भी राहत मिलती है।

अंकुरित मेथी खाने के अन्य फायदे

अंकुरित मेथी में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में कारगर साबित हो सकते हैं। बार-बार बीमार पड़ने से बचने के लिए अंकुरित मेथी का सेवन करना शुरू कर दीजिए। इसके अलावा कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी आप अंकुरित मेथी को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं।

किस तरह तैयार करें अंकुरित मेथी
मेथी को अंकुरित करने के लिए सबसे पहले मेथी के दानों को रातभर के लिए भिगोने छोड़ दें। इसके बाद इसे सुबह इससे पानी निकालकर एक सूती कपड़े में बांधकर रख लें। इसके बाद इसे 2 से 3 दिन के लिए छोड़ दें। मेथी जब अंकुरित हो जाए, तो इसके सलाद के साथ खाएं। ऐसा करने से शरीर को स्वस्थ रखने में काफी सहायता मिलेगी।




उदय इंडिया ब्यूरो
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Leave Your Comment

 

 

Top