logo

मोदी सरकार की योजनाओं की गारंटी का स्वर्णिम दशक

Golden decade of guarantee of Modi government schemes

केंद्र में मोदी सरकार के 10 साल पूरे हो गए हैं। जीत के बाद उनके नेतृत्व में चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं का पिछले दस सालों में अहम योगदान रहा है। पिछले दस सालों में वर्तमान सरकार द्वारा जो भी योजनाएं चलाई गई या फिर कहें की लाई गईं उन सभी ने राष्ट्र विकास में अहम भूमिका निभाई और वो मोदी सरकार की योजनाओं की गारंटी का गोल्डन दशक रहा है। उनमें कुछ महत्वपूर्ण और सफल योजनाएं निम्न रही जिसमें हर परिवार को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ने वाली  जन-धन योजना, नमामि गंगे कार्यक्रम, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, स्वच्छ भारत अभियान, आयुष्मान भारत योजना, पीएम गरीब कल्याण योजना आदि ने जनहित का प्रबल रोडमैप तैयार किया।  पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार ने आम जनता के  सभी सपनों को साकार करने का सफल प्रयास किया। जिसका इंतजार दशकों से पूरे देश के सभी निवासी कर रहे थे। पीएम मोदी सरकार ने पिछले 10 साल में जितने ही जन-कल्याणकारी योजनाएं लाई, उतने ही महत्वपूर्ण सामाजिक व कठोर फैसले भी मोदी सरकार की तरफ से लिए गये। जिसकी पहले तो आलोचना काफी बड़े पैमाने पर हुए बाद में उसी को जनता द्वारा पूरे मन से स्वीकार भी किया गया। जिसमें नोटबंदी, तीन तलाक, लॉकडाउन, अनुच्छेद 370 का उन्मूलन, जीएसटी नियम, सीएए, एमएसपी शामिल है। इन सभी ने देश के आर्थिक विकास में काफी मदद की। आलोचना के परे मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ने देश के सभी आयु वर्ग के साथ ही सभी तबके के लोगों को एक मंच प्रदान किया और उसे जीवंत होते और बढ़ते देखा।

आज भारत का प्रत्येक नागरिक प्रत्यक्ष रूप में बड़े गौरव से कह सकता है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न केवल भारत का भारत में प्रतिनिधित्व बल्कि  विश्व पटल पर भी भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं और भारत के विलुप्त होते गौरव को पुन: स्थापित करने में भी अहम भूमिका निभाते आये हैं और आगे भी इसे जारी रखेंगे।  सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ भारत को जो जनोन्मुखी नेतृत्व मिला है उसमें भारत सशक्त, सुरक्षित और समृद्ध हो चला है। मोदी जी ने भारत की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश नीतियों को प्रबल बनाया है, जिससे रक्षा, शिक्षा और रेलवे सहित कई उद्योगों में अधिक विदेशी निवेश की अनुमति मिली है। दूसरे देश के व्यापारी और खास लोग भारत में निवेश करने में रुचि दिखा रहे हैं। जिसके पीछे पीएम मोदी द्वारा लाई गई कई औद्योगिक संबंधी योजना और भारत में स्किल को बढ़ावा देने वाली योजनाएं प्रमुख हैं। मोदी जी के नेतृत्व में चलने वाली जाने वाली योजना में वंचित, पीड़ित, दलित, महिला, युवा हित के लिए कार्यक्रमों का क्रियान्वयन किया जा रहा है साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए साथ-साथ अर्थव्यवस्था सहित देश की राजनीति में भी उनके 33 प्रतिशत आरक्षण का नियम करा कर उनकी भागीदारी भी सुनिश्चित करने में सफलता हासिल की है।

देश की समृद्धि के साथ ही सीमा, सुरक्षा और सैनिकों को सम्मान देने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा से ही अग्रणी रह रहे हैं। विदित है कि आज भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर होते हुए शक्तिशाली राष्ट्रों की श्रेणी में आ चुका है। पूरी दुनिया मोदी जी की कुशलता और भारत की ताकत का लोहा मानने लगा है। मोदी जी ने अपनी कुशल नीतियों के द्वारा संदेश दिया है कि भारत अब ना तो किसी के आगे झुकेगा और ना ही रुकेगा। G20 की अध्यक्षता करना और वसुधैव कुटुम्बकम् का भी संदेश दिया जाना यह साबित करता है कि पीएम मोदी का विकसित भारत का लक्ष्य और जन-कल्याणकारी योजनाएं जनहित के लिए सर्वोपरि हैं। वर्तमान सरकार की विदेश नीति भी सफल हो रही है और आज हर अंतरराष्ट्रीय मुद्दे पर अपना विशेष नजरिया रखने की ताकत भारत में है। वर्तमान सरकार की विदेश नीति भी सफल हो रही है और आज हर अंतरराष्ट्रीय मुद्दे पर अपना विशेष नजरिया रखने की ताकत भारत में है। जिसके फलस्वरूप आज भारत सर्जिकल स्ट्राइक करने वाले विश्व में तीसरे राष्ट्र भी हैं।

यूक्रेन मुद्दे के समय वहां फंसे भारतीयों को वापस लाना, कोविड 19 के दौरान दुनिया भर में टीका भेजना ये सभी मोदी जी के वैश्विक सोच, उनके द्वारा लाई गई योजनाओं और उसके दम पर कुशय युवा नेतृत्व का बड़े पैमाने पर आगे आना उसी का परिणाम है। मौजूदा मोदी सरकार के पिछले 10 सालों के कार्यकाल की कुछ उपलब्धियां और विशेष योजनाएं इस प्रकार हैं जिसने राष्ट्र विकास में अहम भूमिका निभाने में मदद की है-

जन धन योजना : पीएम मोदी के राष्ट्र विकास से जुड़ी योजनाओं में अहम रहने वाली योजना है जन धन योजना। इस योजना का भारत में वित्तीय समावेशन पर राष्ट्रीय मिशन है और जिसका उद्देश्‍य देश भर में सभी परिवारों को बैंकिंग सुविधाएं मुहैया कराना और हर परिवार का बैंक खाता खोलना है। इस योजना की शुरुआत 15 अगस्त 2014 को मोदी सरकार के कार्यकाल में आने के पहले वर्ष में ही किया गया तथा इसका शुभारंभ 28 अगस्त 2014 को भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया। वित्तीय समावेशन के मध्यनजर यह एक राष्ट्रीय मिशन है जिसका उद्देश्य बैंकिंग, बचत, जमा खाता, प्रेषण, ऋण, बीमा, पेंशन इत्यादि वित्तीय सेवाओं को प्रभावी ढंग से सभी तक पहुंचाना है।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना : वर्ष 2016 में पीएम मोदी द्वारा इस योजना का शुभारंभ हुआ। इस योजना का उद्देश्य 80 करोड़ से अधिक लोगों को प्रति माह 5 किलो मुफ्त गेहूं और चावल और 1 किलो मुफ्त साबुत चना प्रदान करती है। यह बीपीएल परिवारों को फ्रंटलाइन वर्कर्स को तीन महीने के लिए 50 लाख रुपये के बीमा कवर के लिए मुफ्त सिलेंडर भी प्रदान करता है।

मेक इन इंडिया : 25 सितंबर 2014 मेक इन इंडिया की शुरुआत जनहित के लिए किया गया। साथ ही इसका मुख्य फोकस देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना, निवेश को बढ़ावा देना, व्यापार के दृष्टिकोण में सुधार करना और उद्यमशीलता को बढ़ावा देना था। जिसने देश के आर्थिक विकास में बढ़-चढ़ कर भूमिका निभाई। मेक इन इंडिया पीएम मोदी द्वारा लाई गई वह योजना है जिसने विश्व पटल पर भारत को गौरवान्वित किया है। इस योजना के कारण युवा कौशल निखर कर सामने आया।

डिजिटल इंडिया योजना : 1 जुलाई 2015 को डिजिटल इंडिया की शुरुआत की गई। ये योजना लॉकडाउन के दौरान  मील का पत्थर साबित हुई तथा छोटी रेहड़ी लगाने वाले से लेकर बड़े बड़े उद्योग वाले लोग भी कैशलेस ट्रांजेक्शन कर रहे हैं और यूपीआई स्कैनर अब सभी व्यक्तियों के पास देखा जा सकता है। इस योजना को लाने का उद्देश्य था भारत के सभी नागरिकों को इंटरनेट से जोड़ना तथा युवा भारत को और भी सशक्त बनाना। जिसने जाहिर तौर पर सफलता प्राप्त की। आलोचना में रहने के बाद भी इस योजना ने सभी को अपनी ओर आकर्षित किया और सफलता हासिल की।

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 2024 : केंद्र सरकार के द्वारा कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रहे हैं उनमें से एक प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 है। जिसका चरण आप शुरू हो चुका है माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में इस योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश में बढ़ रहे निरंतर बेरोजगारी युवाओं को रोजगार प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षण प्रदान करना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार के द्वारा कौशल विकास योजना के माध्यम से देश में रह रहे लाखों युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करना है।

पीएम मुद्रा योजना : अप्रैल 2015 में इस योजना की शुरुआत पीएम मोदी के द्वारा की गई थी। पीएम मुद्रा योजना का मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। जिसके माध्यम से उन सभी उम्मीदवार को सीधे बैंक खाते में 50000 से लेकर 10 लाख रुपए तक लोन दिए जाएंगे। जिसके माध्यम से वह सभी उम्मीदवार आसानी से अपने बिजनेस को आगे बढ़ा सकेंगे। जिसके जरिए उन सभी उम्मीदवारों को अपने बिजनेस को खड़ा करने के लिए पीएम मुद्रा योजना के तहत लोन प्राप्त कर सकते हैं। युवाओं को उद्यमी बनाने की आकांक्षाओं को बढ़ावा देते हुए पीएम मुद्रा योजना के तहत 43 करोड़ ऋण स्वीकृत किये गये।


किसान अन्नदाता कल्याण योजना

 पीएम किसान योजना के माध्यम से 11.8 करोड़ किसानों को प्रत्यक्ष वित्तीय सहायता उपलब्ध करायी गयी एवं पीएम फसल योजना से 4 करोड़ किसानों को फसल बीमा प्रदान की गई। 3 लाख करोड़ व्यापारी वॉल्यूम का समर्थन करने वाले ई-नाम के तथा 1,361 मंडियों का सम्मेलन भी इस योजना के कराया गया।

नारी शक्ति संबंधी योजना : 10 वर्ष में उच्चतर शिक्षा में महिलाओं के नामांकन में 28% की वृद्धि देखी गई है साथ ही महिला उद्यमियों के लिए 30 करोड़ मुद्रा योजना ऋण भी वितरित किए गए जो कि भविष्य में स्वाभाविक रूप से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में कारगर साबित हुआ है। महिलाओं के सशक्तिकरण में भी सरकार ने अहम भूमिका निभाई है। चाहे वह तीन तलाक हो या फिर बेटी पढ़ाओ- बेटी बचाओ हो। सरकार ने महिला को प्राथमिकता दी है। 

अब ऐसे में तमाम योजनाओं को लागू करने से लेकर जनता के पास पहुंचने तक पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने हर संभव प्रयास राष्ट्रहित के साथ ही देश के नागरिकों के लिये किया है। देखा जाए तो आज देश की लगभग सभी वर्ग, तबके और आयु सीमा की जनता मोदी जी के कामों को सराहा रही है। लेकिन इसके साथ ही कुछ ऐसे मुद्दे अभी भी अनछुए हैं जिसे मोदी सरकार पूरा करने के ध्येय से कार्य कर रही है और यह कहा जा सकता है कि आगामी कार्यकाल में मोदी सरकार उसे भी निश्चित ही पूरा कर देगी।



श्वेता त्रिपाठी
(आलेख में व्यक्त विचार लेखक के हैं। उनसे संपादक व प्रकाशक का सहमत होना अनिवार्य नहीं है। किसी भी विवाद की स्थिति में हमारा न्याय क्षेत्र दिल्ली होगा।)

Leave Your Comment

 

 

Top