logo

लॉलीपॉप लागेलु पे नाची कृति

From concert to bKriti danced on Lollipop Lagelureakup

एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन की शादी के फंक्शन उदयपुर में हो चुके हैं। 9 जनवरी को नूपुर और सिंगर स्टेबिन बेन के हल्दी और संगीत फंक्शन का आयोजन किया गया। दोनों ही फंक्शन में कृति जमकर नाचती नजर आईं। इस वक्त सोशल मीडिया में नूपुर और स्टेबिन के फंक्शन से कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें पूरा परिवार मस्ती करता नजर आ रहा है। एक वीडियो में कृति बहन नूपुर और उनकी सहेलियों के साथ हनीमून ट्रैवल्स के गाने ‘सजना जी वारी-वारी’ पर डांस करते नजर आ रही हैं। वहीं, उनका एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो ‘फुकेरे’ फेम एक्टर वरुण शर्मा के साथ भोजपुरी गाने पर डांस कर रही हैं। वरुण और कृति ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह के गाने ‘लॉलीपॉप लागेलू’ पर दमदार डांस किया। नूपुर-स्टेबिन कृति के इस परफॉर्मेंस को एंजॉय करते दिख रहे हैं। एक और वीडियो में कृति बहन के लिए पंजाबी सॉन्ग ‘दिल तू जान तू’ पर भी परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। वीडियो में कृति की मां भी उनके साथ हैं। कृति परफॉर्मेंस के दौरान प्यार से बहन का माथा चूमती दिखीं।

 

शाहिद बने रोमियो


जाने-माने फिल्ममेकर-एक्टर की जोड़ी विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर एक बार फिर साथ आ रहे है और लंबे इंतजार के बाद उनकी आने वाली फिल्म ‘ओ रोमियो’ से शाहिद कपूर का फर्स्ट-लुक आखिरकार सामने आ गया है। इस फर्स्ट-लुक ने फिल्म प्रेमियों और फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है, क्योंकि यह शाहिद को एक बिल्कुल नए, उग्र और अस्थिर अवतार में पेश करता है। हाल ही में मेकर्स ने विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म से शाहिद कपूर का ‘रोमियो’ के रूप में पहला पोस्टर रिलीज किया। पोस्टर में शाहिद एक बेहद इंटेंस किरदार में दिखाई देते हैं। उनके चेहरे पर जंगली और लगभग सनकी-सी मुस्कान है, जो खून से सने चेहरे, चोटों और खरोंचों के साथ और भी खौफनाक लगती है। यह लुक साफ़ तौर पर संकेत देता है कि ‘ओ रोमियो’ में उनका किरदार मानसिक और भावनात्मक रूप से काफी जटिल होने वाला है। शाहिद का रफ और रॉ अवतार पोस्टर की सबसे बड़ी खासियत है। टैटू से भरे उनके हाथ, खुली गर्दन वाली डार्क शर्ट, भारी बेल्ट, चेन और आक्रामक बॉडी लैंग्वेज उनके किरदार को विद्रोही और खतरनाक बनाते हैं। लाल रंग के बैकग्राउंड और उनके आक्रामक पोज़ ने पूरे पोस्टर को एक रहस्यमयी और अस्थिर माहौल दे दिया है, जो विशाल भारद्वाज की फिल्मों की पहचान रहा है। पोस्टर शेयर करते हुए शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन लिखा, ‘रोमियो ओ रोमियो तुम कहां हो ओ’रोमियो!

 

कॉन्सर्ट से ब्रेकअप तक

बॉलीवुड में प्यार और ब्रेकअप तो चलता ही रहता है।  अब एक नए ब्रेकअप ने शोर मचा रखा है।  एक रिपोर्ट के अनुसार, बॉलीवुड के मशहूर कपल तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का ब्रेकअप हो गया है। यह हैरान करने वाली खबर सिंगर एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट की कॉन्ट्रोवर्सी के बाद सामने आई है, जिसने सभी को चौंका दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, तारा और वीर ने बिना किसी विवाद के शांति से एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया है। हालांकि, अभी तक इस कपल के अलग होने की वजह का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इस खबर के सामने आने के बाद फैंस मिले-जुले रिएक्शन सामने आ रहे हैं और इस पर अपनी राय भी रख रहे हैं।  बीते दिनों मुंबई में हुए एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट जबरदस्त चर्चा में था और इस दौरान तारा स्टेज पर नजर आई थी। वहीं उनकी सिंगर के साथ कैमेस्ट्री ने वहां मौजूद लोगों को हैरान कर दिया, लेकिन इसके बाद सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हुआ, जिसमें वीर पहाड़िया गुस्से में दिखाई दिए थे। इसके बाद ओरी ने अनएडिटेड वीडियो शेयर किया और कपल फिर से चर्चा में आ गए। वहीं तारा और एपी ढिल्लों का रोमांटिक पल देख वीर का मुंह बन गया। ऐसे में सभी ने एक्टर वीर का सपोर्ट किया और एक्ट्रेस तारा को जमकर ट्रोल किया। अब दोनों के अलग होने की खबरें भी तेजी से फैल रही हैं।

 

बिग बी को भीड़ ने घेरा


मिलेनियम स्टार अमिताभ बच्चन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो भीड़ से घिरे नजर आ रहे हैं। एक्टर की एक झलक पाने के लिए फैंस बेकाबू नजर आ रहे हैं। उनकी सिक्योरिटी और पुलिस के लिए भीड़ को संभालना मुश्किल हो रहा है। बिग बी को भीड़ के बीच से निकालने के उन्हें रास्ता बनाने में मशक्कत पड़ा।
ये वीडियो गुजरात की डायमंड सिटी सूरत का है। जहां बिग बी आज से शुरू होने वाले सेलिब्रिटी क्रिकेट का उद्घाटन करने पहुंचे हैं। एयरपोर्ट से निकलकर बिग बी एक बड़े बिजनेसमैन के घर पहुंचे थे, जहां उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस जमा हो गए। भीड़ ने बंगले का कांच का गेट तोड़ दिया।  बता दें कि इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) के तीसरे सीजन की शुरुआत हो चुकी है। कार्यक्रम का उद्घाटन लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में हुआ। एक महीने तक चलने वाले इस सेलिब्रेटी क्रिकेट में कुल आठ टीम हैं, जिसमें अमिताभ बच्चन ‘माजी मुंबई’ टीम के मालिक हैं। वहीं, अक्षय कुमार ‘श्रीनगर के वीर’ टीम के, अजय देवगन ‘अहमदाबाद लायंस’ के, सैफ अली खान ‘टाइगर्स ऑफ कोलकाता और सलमान खान दिल्ली सुपर हीरोज टीम के मालिक हैं।

Leave Your Comment

 

 

Top