logo

मणिपुर के मोरेह में सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच हुई गोलीबारी, पुलिस ने की जवाबी कार्रवाई

Firing between security forces and militants in Manipur's Moreh, police retaliated

WRITER- सात्विक उपाध्याय


नई दिल्ली: मणिपुर के मोरेह शहर में रविवार रात सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच गोलीबारी हुई। इस बात की पुलिस ने जानकारी दी।  एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्र के उग्रवादियों ने राज्य पुलिस बलों पर हमला किया।  उन्होंने बताया कि पुलिस बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस संबंध में विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है। 

बताते चलें कि तेंगनोउपल जिले के सीमावर्ती शहर में दो जनवरी को भारी गोलीबारी हुई थी, जिसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान सहित छह सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे।  गौरतलब है कि मणिपुर में लंबे समय से दो गुटों के बीच लगातार हिंसा हो रहे हैं। 

 

Leave Your Comment

 

 

Top