मुंबई में हाल ही में हुए लैक्मे फैशन वीक में हसीनाओं का मेला लग गया। दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया, शनाया कपूर और खुशी कपूर ने अलग-अलग डिजाइनरों के लिए ‘शोस्टॉपर’ के रूप में रैंप वॉक किया।
दिशा पाटनी ने ब्लैक आउटफिट के साथ स्टेटमेंट दुपट्टा और ब्लाउज कैरी किया। उन्होंने बालों को बन में स्टाइल किया, जिसमें कुछ लटें खुली रखीं। ज्वेलरी में डायमंड नेकलेस के साथ एमराल्ड पेंडेंट पहना।
वहीं, खुशी कपूर ने भी तीसरे दिन रैंप वॉक किया। उन्होंने फ्लोरल एम्बेलिश्ड क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग लहंगा पहना और कलेक्शन के रंग, पैटर्न और डिटेलिंग की सराहना की।
शो का समापन एक्ट्रेस मालविका मोहनन ने किया। उन्होंने ऑल-व्हाइट लुक में क्रॉप्ड जैकेट, व्हाइट शर्ट और असिमेट्रिक स्कर्ट पहनकर रैंप वॉक किया। लैक्मे फैशन वीक भारत का एक प्रमुख फैशन इवेंट है, जिसे लैक्मे और RISE वर्ल्डवाइड मिलकर आयोजित करते हैं। अब यह फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (FDCI) के साथ साझेदारी में होता है। यह मंच भारतीय डिजाइनरों को अपने नए कलेक्शन दिखाने और ग्लोबल पहचान बनाने का मौका देता है। यह इवेंट साल में दो बार होता है। मार्च में समर-रिसॉर्ट या फॉल-विंटर कलेक्शन और अक्टूबर में विंटर-फेस्टिव कलेक्शन पेश किए जाते हैं। इसका आयोजन मुख्य रूप से मुंबई में होता है।
थाईलैंड में हनीमून
साउथ सिनेमा के चर्चि की शादी के बाद की पहली तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। दोनों ने शादी के बाद थाईलैंड के खूबसूरत कोह समुई में अपना हनीमून एन्जॉय किया।
रश्मिका और विजय ने बड़े रिसॉर्ट के बजाय एक प्राइवेट विला में ठहरना पसंद किया। इस विला की लोकेशन समुद्र के पास थी और वहां हरियाली, खुली छत और शांत वातावरण था। तस्वीरों में दोनों हाथ में हाथ डाले, मुस्कुराते और रोमांटिक पलों का आनंद लेते नजर आए। फैंस ने दोनों की हनीमून तस्वीरों को खूब लाइक और शेयर किया। तस्वीरों में रश्मिका पीली ड्रेस में और विजय साधारण टी‑शर्ट और पैंट में दिखे। फैंस ने लिखा कि यह कपल स्क्रीन के बाहर भी उतना ही प्यारा है जितना उनकी फिल्मों में लगता है। आपको बता दें यह कपल पहले उदयपुर में अपनी शादी के जश्न में शामिल हुआ था। 26 फरवरी को उन्होंने एक शानदार समारोह में सात फेरे लिए, जिसमें परिवार और करीबी दोस्तों के अलावा इंडस्ट्री के कई बड़े नाम उपस्थित थे। शादी हजारों फैंस और मीडिया के लिए एक यादगार क्षण बनी रही।
अल्लू अर्जुन के साथ अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड की टॉप हीरोइन रहीं अनुष्का शर्मा बीते कई साल से बड़े पर्दे से गायब हैं। अनुष्का की फिल्म छकड़ा एक्सप्रेस के रिलीज पर भी संशय बना हुआ है। ऐसे में खबर आ रही है कि अनुष्का जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। इस फिल्म में अनुष्का साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आ सकते हैं। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन तमाम तरह की रिपोर्टों में इसका दावा किया जा रहा है। इन रिपोर्टों के अनुसार अनुष्का शर्मा तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं। अभिनेत्री अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म, जिसका अस्थायी नाम AA22xA6 है, में अभिनय करने के लिए बातचीत कर रही हैं। हालांकि, अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। खास बात ये है कि इस फिल्म को एटली बना रहे हैं जिन्होंने शाहरुख खान के साथ जवान जैसी सुपरहिट फिल्म दी है। एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म निर्माता 8 अप्रैल, 2026 को अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर AA22XA6 के आधिकारिक शीर्षक का अनावरण कर सकते हैं। यह घोषणा एक विशेष रूप से तैयार किए गए वीडियो के माध्यम से की जाएगी, जो दर्शकों को फिल्म की भव्य सिनेमाई दुनिया से परिचित कराएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि शीर्षक की घोषणा केवल एक साधारण खुलासा नहीं होगी, बल्कि एक भव्य दृश्य प्रस्तुति होगी।
बताया जा रहा है कि वीडियो में अत्याधुनिक VFX का उपयोग किया जाएगा और फिल्म की महत्वाकांक्षी कहानी की पहली झलक दिखाई जाएगी, जो कथित तौर पर एक समानांतर ब्रह्मांड में घटित होती है। रिपोर्ट में एक सूत्र ने बताया कि घोषणा वीडियो को दर्शकों को स्तब्ध करने के लिए डिजाइन किया गया है। बताया जा रहा है कि दृश्यों में अल्लू अर्जुन को कई अभूतपूर्व अवतारों में दिखाया जाएगा, जो परियोजना के पीछे की भव्यता और रचनात्मकता को उजागर करेगा।
धुरंधर को थलाइवा का सलाम

आदित्य धर की धुरंधर द रिवेंज की तारीफ हर तरफ हो रही है। बॉलीवुड ही नहीं साउथ इंडस्ट्री के एक्टर्स से लेकर डायरेक्टर्स भी धुरंधर 2 की सराहना कर रहे हैं। इसी बीच थलाइवा के नाम से मशहूर सुपरस्टार रजनीकांत ने भी आदित्य धर के लिए के स्पेशल मैसेज शेयर किया है, जिसमें उन्होंने निर्देशक को बॉक्स ऑफिस का बादशाह बताया है। फिल्म देखने के बाद एक्स पर रजनीकांत ने ट्वीट शेयर किया, जिसमें उन्होंने धुरंधर द रिवेंज की तारीफ की और आदित्य धर को बॉक्स ऑफिस का बाप बताया। रजनीकांत ने लिखा, धुरंधर 2 क्या फिल्म थी। आदित्य धर, बॉक्स ऑफिस का बाप। रणवीर और फिल्म की कास्ट और क्रू को ढेर सारी बधाईयां। हर इंडियन के लिए देखने के लायक फिल्म। जय हिंद। धुरंधर 2 निर्देशक ने इस पल को सुपरस्टार पल बताते हुए कहा, सर हम एंटरटेनमेंट को सिर्फ एक बेंचमार्क से मानते हैं। दशकों से हमें सीटी बजाने, हंसाने, रुलाने और जिंदगी को भव्य महसूस कराने वाले आप, आज भी उसी अंदाज और नजाकत के साथ यह सब कर रहे हैं. यह तो जादू है। इसलिए, जब आप ‘धुरंधर 2’ को ‘जरूर देखने लायक’ फिल्म कहते हैं, तो यह मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा ‘सुपरस्टार मोमेंट’ लगता है। यह उस इंसान का आशीर्वाद जैसा लगता है, जिसने हम सबको बड़े सपने देखना सिखाया। सर, मैं शब्दों में अपनी कृतज्ञता जाहिर नहीं कर सकता। यह बात सीधे मेरे दिल को छू गई है। जय हिंद। “आदित्य धर द्वारा निर्देशित धुरंधर द रिवेंज यानी धुरंधर 2, 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने प्रीव्यू शोज से 43 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं अब 5 दिनों में सबसे जल्दी 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली फिल्म धुरंधर 2 बन गई है, जिसने पुष्पा 2 और केजीएफ 2 जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है।
Leave Your Comment