logo

बढ़ते प्रदूषण की समस्या को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय में पर्यावरण मार्च का हुआ आयोजन

Environment march organized in Delhi University regarding the problem of increasing pollution

WRITER- सात्विक उपाध्याय

नई दिल्ली: दिल्ली में लगातार बड़े पैमाने पर  बढ़ते वायु प्रदूषण की समस्या को लेकर सोमवार, 6 नवंबर को दिल्ली विश्वविद्यालय में एक पर्यावरण मार्च का आयोजन किया गया। यह पर्यावरण मार्च  एबीवीपी नीत दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) तथा विकासार्थ विद्यार्थी ( एसएफडी) के द्वारा आयोजित  किया गया था। जिसमें विश्वविद्यालय के कई छात्र बड़े पैमाने पर पर्यावरण मार्च में सम्मिलित हुए। इस यात्रा का उद्देश्य समाज में प्रदूषण के प्रति जागरूकता, प्रदूषण कम करने में जन भागीदारी तथा सरकार के प्रदूषण को लेकर नीतिगत फैसले जमीनी स्तर पर लागू करने का आह्वान था। इस यात्रा में डीयू के अलग-अलग कॉलेजों से विद्यार्थी सम्मिलित हुए। डूसू सचिव एसएफडी के उत्तरी विभाग संयोजक अमित वर्मा, दिव्या माथुर, एबीवीपी डीयू इकाई अध्यक्ष नवनीत, संस्कृति मिश्र आदि सम्मिलित हुए।

डीयू में पर्यावरण मार्च की नेतृत्वकर्ता डूसू सचिव अपराजिता ने कहा कि," दिल्ली में प्रदूषण की समस्या अत्यंत विकराल रूप लेती जा रही है, सरकार को नीतिगत फैसले जमीन पर उतारने होंगे जिससे दिल्ली में प्रदूषण से हो रही समस्याएं कम हो सकें। आज आयोजित हुए मार्च का उद्देश्य जनभागीदारी से प्रदूषण को कम करने के लिए विभिन्न उपायों को बताना था। हमने पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करने के साथ, इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग, ट्रैफिक लाइट पर गाड़ी बंद करने तथा प्रदूषण फैलाने वाली वस्तुओं का उपयोग रोकने का आह्नान किया। "

Leave Your Comment

 

 

Top