logo

चुनाव आयोग ने भारत में कुल वोटर्स की संख्या का डाटा किया जारी, जानिये भारत में क्या है वोटर्स की संख्या

Election Commission released the data of total number of voters in India, know what is the number of voters in India

भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और यहां हर साल कहीं न कहीं चुनाव का आयोजन होता रहता है। भारत में हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। बता दें कि भारत की आजादी के बाद साल 1950 में इसी दिन भारत के निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई थी। अब मतदाता दिवस से पहले चुनाव आयोग ने भारत में कुल मतदाताओं का डाटा जारी किया है। भारतीय निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस से पहले एक बयान जारी करते हुए बताया है कि भारत में वोटर्स/मतदाताओं की संख्या अब 99.1 करोड़ हो गई है। चुनाव आयोग ने ये भी बताया है कि देश में वोटर्स लिस्ट युवा और लैंगिग तौर पर संतुलित दिख रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक, भारत में 18-29 आयु वर्ग के 21.7 करोड़ युवा मतदाता हैं। वहीं, देश में वोटर्स का लैंगिक अनुपात 2024 में 948 से छह अंक बढ़कर 2025 में 954 हो गया है।

जल्द ही 1 अरब होंगे वोटर्स

हाल ही में चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए शेड्यूल जारी किया था। इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी दी थी कि भारत में जल्द ही एक अरब से ज्यादा मतदाता हो जाएंगे जो कि एक नया रिकॉर्ड बन जाएगा। आपको बता दें कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव का आयोजन 5 फरवरी को किया जाना है। 70 सीटोें पर होने वाले इस चुनाव का रिजल्ट 8 फरवरी को घोषित होंगे। 

(इनपुट: भाषा)

Leave Your Comment

 

 

Top