logo

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कुल 184 अधिकारियों का तबादला

Election Commission makes major administrative reshuffle in West Bengal, transfers 184 officers

नई दिल्ली:  पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस महकमे में व्यापक स्तर पर बदलाव किया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भवानीपुर क्षेत्र से लेकर विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के नंदीग्राम तक, 170 पुलिस थानों के प्रभारियों (OC) सहित 11 उच्च पदस्थ पुलिस अधिकारियों सहित कुल 184 अधिकारियों का तबादला किया है। इस कार्रवाई को चुनाव के मद्देनजर निष्पक्षता सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

किन प्रमुख जगहों पर हुआ फेरबदल-

बता दें कि कोलकाता के अलीपुर, एकबालपुर, हरीदेवपुर, पर्णश्री ,मानिकतला, नारकेलडांगा ,पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम, कांथी, खेजुरी, चंडीपुर, हल्दिया, कोलाघाट, तमलुक, एगरा , पटाशपुर ,कूचबिहार जिले के शीतलकुची ,दिनहाटा, माथाभांगा, गोकसाडांगा, रायगंज, इटाहार, कालियागंज, करंदीघी, चोपड़ा और इस्लामपुर समेत कई थानों में भी फेरबदल किया गया है। इसके साथ ही आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट का भी तबादला हुआ है। बता दें कि चुनाव आयोग की इस व्यापक कार्रवाई से राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में हलचल तेज हो गई है।

Leave Your Comment

 

Most Read
Advertisment
promotion
Advertisment
promotion
Advertisment
promotion

 

Top