logo

PM मोदी से थोड़ी देर में मिलेंगे शरद गुट के 8 सांसद, जानिए क्या है पूरी बात

Eight MPs from the Sharad faction to meet PM Modi shortly; here are the details.

नई दिल्ली: इंडी अलायंस के बड़े सहयोगी और शरद पवार की पार्टी के सांसद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वाले हैं। थोड़ी देर में ये मुलाकात होने वाली है। शरद पवार की पार्टी के पास 8 सांसद हैं ऐसे में इस मीटिंग को लेकर सियासी गलियारों में अटकलें भी तेज हो गई है क्योंकि इससे पहले 22 जुलाई को भी शरद पवार और सुप्रिया सुले, पीएम मोदी से मिल चुके हैं। अब NCP शरद पवार के सांसदों के साथ पीएम मोदी की मुलाकात हो रही है।

सुप्रिया सुले ने क्या कहा?

कयास लगाए जा रहे हैं कि शरद पवार की पार्टी संसद में परिसीमन बिल का समर्थन करेगी। हालांकि सुप्रिया सुले का कहना है कि ये मुलाकात महाराष्ट्र की विकास योजनाओं को लेकर है। साथ ही ये भी साफ किया है कि उनकी पार्टी FCRA बिल का विरोध करेगी। उधर, इसे लेकर शिवसेना UBT का कहना है कि, मुलाकात से पहले सुप्रिया सुले से उनकी बात हुई है। वो सभी के मुद्दे लेकर प्रधानमंत्री से मिलने जा रही हैं।

सुप्रिया सुले ने बताया कि महाराष्ट्र के सामने इस समय कई गंभीर चुनौतियां हैं। इनमें पानी की कमी, किसानों की आत्महत्या, तेजी से बढ़ता शहरीकरण और स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों से जुड़ी समस्याएं प्रमुख हैं। उन्होंने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना यानी MPLAD फंड का मुद्दा भी उठाया। सुप्रिया सुले के मुताबिक, सांसदों को अपने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए मिलने वाले 5 करोड़ रुपये के फंड का इस्तेमाल करने में भी कई व्यावहारिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुले ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की ओर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिलने के कारण इन फंडों का इस्तेमाल प्रभावित हो रहा है।

फिलहाल शरद पवार गुट के सांसदों की पीएम मोदी से होने वाली मुलाकात को लेकर तमाम तरह की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। हालांकि इन अटकलों की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो सकी है। 

Leave Your Comment

 

 

Top